Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

karnataka cabinet: ना MLA और ना MLC फिर भी बने मंत्री, जानें कौन हैं एनएस बोसराजू?

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। कर्नाटक में सरकार बनने के एक हफ्ते बाद आज 24 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

karnataka cabinet extension non elected member n s boseraju got minister post in siddaramaiah govt

कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार का आज पहला कैबिनेट विस्तार हो गया। इस विस्तार में 23 विधायकों और एक कांग्रेसी नेता को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। इन 24 में सिद्धारमैया के खेमे से 6 को मंत्री बनाया गया। वहीं डीके शिवकुमार के खेमे से 7 मंत्री बने और 11 मंत्री कांग्रेस आलाकमान ने तय किए।

आज के विस्तार में जिन 24 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। उनमें एक मंत्री ऐसे हैं जो किसी भी सदन के सदस्य नहीं है। उनका नाम एन.एस. बोसराजू है। बोसराजू को मंत्री बनाने के पीछे की कहानी बेहद ही दिलचस्प है।

कांग्रेस सचिव एनएस बोसराजू रायचूर शहर से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन पार्टी के नेता एक अन्य उम्मीदवार यासीन को समायोजित करना चाहते थे। जिसके चलते इसी सीट को लेकर पार्टी के अंदर काफी खींचतान भी रही।

karnataka cabinet extension non elected member n s boseraju got minister post in siddaramaiah govt

जिसके बाद राहुल गांधी ने बोसराजू से कहा कि आप चुनाव मत लड़िए। जब पार्टी सत्ता में आएगी तब आपको समायोजित किया जाएगा। राहुल गांधी की बात बोसराजू मान गए। अब कर्नाटक कैबिनेट विस्तार में उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली है।

पिछड़ा वर्ग से आने वाले बोसराजू को राहुल गांधी का काफी करीबी माना जाता है। बोसराजू ने भारत जोड़ो यात्रा में खूब मेहनत की थी। जिसके चलते वह राहुल गांधी की नजर में आए थे। यही नहीं राहुल गांधी ने उस वक्त उनके काम की तारीफ भी थी। जिसके बाद इलेक्शन के समय टिकट को लेकर चल रही खींचतान के दौरान राहुल गांधी ने बोसराजू से वादा किया था कि, आपको सरकार बनने के बाद कैसे मान - सम्मान देना वह आप मुझ पर छोड़ दीजिए। बोस राजू मान गए थे। जिसका अब उन्हें ईनाम मिला है। कांग्रेस उन्हें अब एमएलसी बनाएगी।

karnataka cabinet extension non elected member n s boseraju got minister post in siddaramaiah govt


कौन हैं बोसराजू

मूल रूप से आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के मोगलूर गांव के रहने वाले एन.एस. बोसराजू का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने मद्रास में ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में अपना डिप्लोमा पूरा किया और पढ़ाई के दौरान ही उनका झुकाव राजनीति की ओर हुआ और चुनाव लड़े। राजनीति में आने से पहले बोसराजू ने डेयरी फार्मिंग और पोल्ट्री फार्मिंग के क्षेत्र में अपना बड़ा व्यवसाय स्थापित किया।

कविता राजशेखरप्पा और बसवराजेश्वरी के साथ मिलकर बोसराजू कांग्रेस पार्टी के लिए काम करने लगे। जिसके बाद बोसराजू ने धीरे-धीरे रायचूर जिले की राजनीति में प्रवेश किया। यहां पर पहले उन्होंने अपना उद्योग स्थापित किया।

1980 के दशक में बोसराजू तत्कालीन मंत्री सुधींद्र राव के साथ जुड़ गए। उस वक्त रायचूर जिले में कांग्रेस फल-फूल रही थी। जहां से बाद में आर. अंजनेयालु, परसमल सुखानी, ए. पापरेड्डी और मोहम्मद उमर राजनेता उभरे। बोसराजू मंत्री बनने से पहले तेलंगाना राज्य प्रभारी के रूप में काम कर रहे थे।

48 साल का राजनीतिक जीवन
1972 - 76 - युवा कांग्रेस से राजनीतिक पदार्पण।
1976-80 तालुका कांग्रेस अध्यक्ष।
1980-1991 जिला कांग्रेस सचिव।
1991-2002 तक अविभाजित कोप्पल रायचूर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सेवा की।
2009-2017 केपीसीसी महासचिव (प्रशासन)।
2017-18 केपीसीसी उपाध्यक्ष।
2018 से एआईसीसी सचिव।
रायचूर जिले के मानवी निर्वाचन क्षेत्र से 1999, 2004 में विधायक चुने गए।
2014 में एमएलसी चुने गए।
बोसराजू के पास तुंगभद्रा कड़ा के अध्यक्ष, एचसी विकास बोर्ड के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव के रूप में सेवा करने का अनुभव है।

Recommended Video

    कर्नाटक के मंत्रियों के शपथ समारोह | कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार में 24 मंत्रियों ने शपथ ली | न्यूज़18

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+