कर्नाटक उपचुनाव: सीएम कुमारस्वामी और पत्नी अनिता ने रचा इतिहास
बेंगलुरु। कर्नाटक की तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने विधानसभा की दोनों सीटों के साथ लोकसभा की मंड्या और बेल्लारी सीटों पर भी जीत दर्ज कर बीजेपी को झटका दिया। वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री की पत्नी अनिता कुमारस्वामी ने उपचुनाव में जीत के साथ ही इतिहास रच दिया है। पहली बार, कोई मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ विधानसभा में प्रवेश करेंगे।

इस जीत के बाद अनिता कुमारस्वामी के साथ मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी अब साथ-साथ विधानसभा जाएंगे। हालांकि कुमारस्वामी और उनकी पत्नी पहले सदन के सदस्य रह चुके हैं। कुमारस्वामी रामानगर से विधायक थे, उस वक्त अनिता मधुगिरि विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। लेकिन बतौर सीएम की पत्नी अनिता के लिए ये पहला अवसर होगा।
बता दें कि रामानगर विधानसभा सीट पर कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी की पत्नी अपनी किस्मत आजमा रही थीं और माना जा रहा था कि यहां वे एक आसान जीत दर्ज करेंगी। अनिता कुमारस्वामी पहले राउंड की गिनती के बाद से ही अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी बीजेपी के एल चंद्रशेखर से आगे चल रही थी और उन्होंने अपनी लीड को और मजबूत करते हुए लगभग एकतरफा मुकाबले में बीजेपी उम्मीदवार को 109137 वोटों से मात दी।
-
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications