Karnataka Bypoll Chunav 2024: कर्नाटक की इन 3 सीटों पर क्यों हो रहा उपचुनाव? कब होगा मतदान?

Karnataka Bypoll Election 2024 Dates: मंगलवार को चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों की डेट का ऐलान कर दिया और इसके साथ ही उसने 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों की भी घोषणा की है।

मालूम हो कि इन 14 राज्यों में कर्नाटक की तीन विधानसभा सीटें भी शामिल हैं, जिन पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।जिन तीन सीटों पर Bypoll होने जा रहा है उनके नाम हैं चन्नपटना, शिगगांव और संदूर, जिन पर निम्नलिखित कारणों की वजह से उपचुनाव हो रहे हैं।

Karnataka Bypoll Chunav 2024
  • चन्नपटना: ये सीट एचडी कुमारस्वामी के सांसद बनने की वजह से रिक्त हुई है इसलिए यहां पर चुनाव हो रहे हैं।
  • शिगगांव: भाजपा विधायक बसवराज बोम्मR एमपी बन गए इसलिए यहां पर उपचुनाव हो रहे हैं।
  • संदूर: कांग्रेस विधायक ई. तुकाराम भी एमपी बन गए इसलिए ये सीट खाली हुई है।

कांग्रेस के कारण कर्नाटक की सत्ता गंवाने वाली भाजपा के लिए ये उपचुनाव एक अवसर है, जिसके लिए वो एड़ी-चोटी का दम लगा रही है। तो वहीं कांग्रेस उपचुनावों में बड़ा प्रदर्शन करने के लिए प्रयासरत है। जबकि जेडीएस की पूरी कोशिश होगी कि चन्नपटना की सीट उसके ही खाते में जाए।

चुनावी मुद्दे

कर्नाटक उपचुनाव 2024 में मुख्य चुनावी मुद्दों में विकास, किसान संकट, महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिक सौहार्द शामिल हैं। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में किसान समस्याएं और युवाओं में रोजगार की मांग प्रमुख मुद्दे हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और विकास की मांग सबसे ऊपर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+