कर्नाटक उपचुनाव: 3 लोकसभा और 2 विधासभा सीटों पर मतदान सम्पन्न
बेंगलुरु। कर्नाटक की 3 लोकसभा और 2 विधानसभा सीटों पर शनिवार को वोटिंग खत्म हो गई है। इस उपचुनाव में बेल्लारी, शिमोगा और मंड्या की लोकसभा सीट पर वोटिंग हो रही थी। जबकि रामनगर और जामखंडी विधानसभा सीट पर भी मतदान संपन्न हो गया। वोटिंग के लिए करीब 6,450 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सभी 5 सीटों पर मुकाबले में कुल 31 उम्मीदवार हैं लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन और बीजेपी के बीच माना जा रहा है। शिमोगा सीट से पूर्व सीएम और बीजेपी नेता बी एस येदुरप्पा के बेटे बी एस राघवेंद्र चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के लिए भी ये उपचुनाव काफी मायने रखता है।

कर्नाटक उपचुनाव, पल-पल का अपडेट
LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications