Karnataka By-Election Results 2024: Channapatna में BJP के बागी ने JDS को डुबोया, कांग्रेस की जीत

Karnataka Channapatna By Election Results 2024 Live: कर्नाटक के चन्नापटना विधानसभा उपचुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जनता दल (सेक्युलर) के निखिल कुमारस्वामी कांग्रेस प्रत्याशी से हार गए हैं। शुरू में जेडीएस यहां कांग्रेस से काफी समय तक आगे चल रही थी। यह सीट केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के लोकसभा जीतने के बाद इस्तीफे की वजह से खाली हुई है।

यहां कांग्रेस के उम्मीदवार और दिग्गज नेती सीपी योगेश्वरा 25,413 वोटों से चुनाव जीते हैं। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने यहां के चुनाव को प्रतिष्ठा की लड़ाई बना रखी थी। क्योंकि, यह पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के परिवार की गढ़ वाली सीट है। यह वोक्कालिगा समुदाय के प्रभाव वाला क्षेत्र है।

congress

पूर्व पीएम देवगौड़ा के पोते हैं जेडीएस प्रत्याशी
एनडीए उम्मीदवार निखिल पूर्व पीएम देवगौड़ा के पोते और एचीडी कुमारस्वामी के बेटे हैं। इस सीट पर हार और जीत में वोक्कालिगा समुदाय के समर्थन का बहुत अहम योगदान रहने वाला है। हालांकि, देवगौड़ा के पोते को इस सीट पर सिर्फ 87,229 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 1,12,642 वोट मिले हैं।

डिप्टी सीएम शिवकुमार के लिए भी अहम है यह चुनाव

यहां कांग्रेस की जीत से सिद्दारमैया सरकार में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का कद बढ़ सकता है। क्योंकि, वह भी वोक्कालिगा समुदाय के बड़े नेता हैं और योगेश्वरा को पिछले महीने ही भाजपा से कांग्रेस में लाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है। इस सीट से कुल 31 प्रत्याशी मैदान में थे।

बैंगलोर ग्रामीण लोकसभा सीट का हिस्सा है चन्नापटना विधानसभा
कर्नाटक में विधानसभा की कुल 224 सीटें हैं। चन्नापटना विधानसभा राजधानी बेंगलुरु से सटे रामनगरम जिले में है। यह एक उप-नगरीय सीट है। यह सीट बैंगलोर ग्रामीण लोकसभा सीट के दायरे में आता है। कर्नाटक में अभी कांग्रेस की सरकार है, लेकिन लोकसभा चुनावों में भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन एनडीए ने बढ़त बनाई थी। जेडीएस बीजेपी की सहयोगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+