Karnataka:विजयापुरा निगम चुनाव में BJP की लहर, क्या कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हुई बेअसर ?

Vijayapura Municipal elections 2022 results: कर्नाटक में कुछ शहरी निकाय चुनाव के परिणामों ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी होगी। क्योंकि, पार्टी की हाईप्रोफाइल भारत जोड़ो यात्रा कई दिनों तक राज्य से गुजरने के बावजूद इसका चुनावी प्रतिफल फिलहाल वहां नजर नहीं आ रहा है और भाजपा ने कहना शुरू कर दिया है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनावों में भी यही होने वाला है; और यही ट्रेंड अगले साल होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भी देखने को मिलेगा। कर्नाटक के विजयापुरा नगर निगम में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और उसने आधी से ज्यादा सीटें झटक ली हैं। इसी तरह कोल्लेगल नगर पालिका परिषद के लिए हुए उपचुनावों में भी भाजपा ने लगभग एकतरफा विजय प्राप्त की है।

विजयापुरा और कोल्लेगल लोकल बॉडी में भाजपा की शानदार जीत

विजयापुरा और कोल्लेगल लोकल बॉडी में भाजपा की शानदार जीत

कर्नाटक के शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों से सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के चेहरे खिल उठे हैं। सोमवार को कर्नाटक के विजयापुरा निगम चुनावों के जो परिणाम आए उसमें भाजपा ना सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, बल्कि 35 सीटों में से आधी से ज्यादा 17 सीटें जीत ली हैं। भाजपा के लिए बल्ले-बल्ले वाली स्थिति इसलिए भी है, क्योंकि कोल्लेगल नगर पालिका परिषद के लिए 7 सीटों पर उपचुनावों में भी बीजेपी पूरी 6 सीटें जीत गई है। इस 'अभूतपूर्व सफलता' के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विजयापुरा के भाजपा एमएलए बसनगौडा पाटिल यतनाल के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी है।

सरकार और सीएम का मनोबल बढ़ा

सरकार और सीएम का मनोबल बढ़ा

ऐसे राज्य में जहां मुख्य विपक्षी पार्टी PayCM और SayCM अभियानों से राज्य सरकार को घेरने की कोशिश कर चुकी हो, यह परिणाम मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार और पार्टी का मनोबल बढ़ाने वाला माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, 'विजयापुरा नगर निगम चुनाव में 35 में से 17 सीटें जीतकर हमारी पार्टी ने अभूतपूर्व कामयाबी पायी है। जीत सुनिश्चित करने वाले हर सदस्य को मैं तहे-दिल से बधाइयां देता हूं। मैं अपने दिल की गहराइयों से विजयापुरा के बीजेपी विधायक बसनगौडा पाटिल यतनाल और समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने बीजेपी के लिए कड़ा परिश्रम किया है। '

विजयापुरा में कांग्रेस को सिर्फ 10 सीट

विजयापुरा में कांग्रेस को सिर्फ 10 सीट

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, विजयापुरा नगर निगम चुनाव में बाकी दलों को मिली सीटें इस तरह से हैं- कांग्रेस-10, एआईएमआईएम-2 और जनता दल (सेक्युलर)-1 सीट। 5 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को सफलता मिली है। विजयापुरा के नगर पालिका परिषद से नगर निगम बनने के बाद यह पहला ही चुनाव हुआ है। उधर कोल्लेगल नगर पालिका परिषद के लिए हुए उपचुनावों के बाद यहां भी भाजपा कुल 31 पार्षदों वाली परिषद में 13 सीटें पाकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जबकि, कांग्रेस की 11, बीएसपी की 2 और 4 सीटें निर्दलीयों के पास हैं। चामराजनगर में ये उपचुनाव बसपा के सात पार्षदों के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद कराए गए है। यहां की जीत के लिए भी सीएम ने एमएलए महेश को धन्यवाद कहा है।

'राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के असर का परिणाम'

'राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के असर का परिणाम'

कर्नाटक के शहरी निकाय के चुनाव परिणामों से भाजपा इतनी गदगद है कि पार्टी के राष्ट्रीय आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसने में देरी नहीं की। उन्होंने चुनाव परिणाम के देखने के साथ ही ट्वीट किया, 'राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के असर का परिणाम मिलना शुरू हो गया है। कर्नाटक के विजयापुरा निगम में बीजेपी ने 35 में से 17 वार्डों में जीत हासिल की है, पिछली बार की तुलना में 4 ज्यादा, एक राज्य जिसको लेकर गांधी वंशज 'ऊर्जावान' थे। आगे गुजरात और हिमाचल ?'

क्या कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हुई बेअसर ?

क्या कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हुई बेअसर ?

कर्नाटक में कांग्रेस की एक नहीं, बल्कि दो-दो पदयात्राएं हुई हैं- भारत जोड़ो यात्रा और मेकेदातु पदयात्रा। लेकिन, शहरी निकायों में उनका कोई असर नहीं दिखा है और कांग्रेस दूसरे स्थान पर रह गई है। मेकेदातु पदयात्रा तो लगभग उसी क्षेत्र से लॉन्च की गई थी, जहां कोल्लेगल नगर पालिका परिषद में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। इसी तरह भारत जोड़ो यात्रा भी मैसूर और रामनगर जिलों से होते हुए गुजरी थी, लेकिन निकाय चुनावों पर उसका कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है। यही वजह है कि सीएम बोम्मई ने अपने ट्वीट में इसे 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कमल खिलने के लिए शगुन बताया है। (तस्वीरें-फाइल)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+