कर्नाटक BJP ने 'पार्टी विरोधी गतिविधि' और 'शर्मिंदगी पैदा करने' वाले 11 पार्टी कार्यकर्ताओं को भेजी नोटिस
भाजपा ने 'पार्टी विरोधी गतिविधि' और 'शर्मिंदगी पैदा करने' के लिए पार्टी के 11 लोगों को नोटिस जारी किया
कर्नाटक की भाजपा इकाई ने राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने वाले 11 पार्टी कार्यकर्ताओं को नोटिस भेजा है। इसके साथ ही भाजपा ने उन नेताओं को भी नोटिस भेजा है, जिनके सार्वजनिक बयान शर्मिनदगी पैदा कर रहे हैं।
कर्नाटक भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों की जांच करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही इसमें शामिल लोगों को नेाटिस तो भेजते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का फैसला किया है।

भाजपा की इस बैठक में लिया गया ये फैसला
शुक्रवार को ये निर्णय भाजपा नेताओं की मीटिंग में लिया गया। कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नलिन कुमार कतील और पूर्व मुख्यमंत्री और संसदीय बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा सहित अन्य लोग शामिल हुए।
अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी
कतील ने बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वालों की जांच करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। हमने उन लोगों से व्यक्तिगत रूप से बात की है जो ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे पार्टी को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है।
11 पार्टी कार्यकताओं के नामों का नहीं किया खुलासा
उन्होंने बताया कि नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वे भविष्य में इस तरह के बयान न दें। हालांकि कतील ने नेताओं के बिना नाम बताए कहा हमने अब तक 11 लोगों को नोटिस दिया है।
येदियुरप्पा ने बताया आरोपी नेताओं को दी गई है ये चेतावनी
वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा ने कहा कि पार्टी के लोगों को निर्देश दिया गया है कि उनमें से कोई भी ऐसा बयान न दे जिससे बीजेपी को शर्मिंदगी उठानी पड़े। उन्होनें कहा हमने ऐसे लोगों को बुलाया है हमने उनकों बुलाकर उनसे बात की है और सतर्क रहने के लिए कहा है और साथ ही उनसे ये भी कहा गया है कि अगर वो ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न होती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व विधायक रेणुकाचार्य का नाम है शामिल
कर्नाटक भाजपा ने गुरुवार को होन्नाली के पूर्व विधायक एमपी रेणुकाचार्य को उनकी 'पार्टी विरोधी' टिप्पणियों के लिए नोटिस जारी किया। उन्हें पार्टी की राज्य अनुशासन समिति द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस का लिखित जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। रेणुकाचार्य ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील को विधानसभा चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications