कर्नाटक चुनाव: बीजेपी चीफ अमित शाह ने दावणगेरे में किया रोड शो, कहा- कांग्रेस का पत्ता साफ होना तय

अमित शाह ने शनिवार को कर्नाटक के बागलकोट में शाह ने एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से बीजेपी प्रत्याशी बीएस येदियुरप्पा को एक मौका देने का आग्रह किया।

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपनी-अपनी पार्टियों की जीत के लिए कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह मंदिर और मठों में जाना कभी नहीं भूलते। रविवार को बीजेपी चीफ अमित शाह ने दावणगेरे के दुगामा मंदिर का दर्शन किया। वहीं अमित शाह ने दावणगेरे में रोड शो भी किया और जनसंपर्क अभियान चलाया। शनिवार को अमित शाह ने दावा किया कि कर्नाटक में भाजपा की सुनामी चल रही है। यहां भी कांग्रेस बुरी तरह हारेगी। 2014 के बाद हम 13 राज्यों में चुनाव जीत चुके हैं। अब कर्नाटक की बारी है। पूरे राज्य भर में जिस तरह से भाजपा की जनसभाओं में भारी भीड़ उमड़ रही है, उससे साफ पता चल रहा है कि यहां भाजपा की सुनामी चल रही है। कांग्रेस का पत्ता साफ होना तय है।'

कर्नाटक चुनाव: बीजेपी चीफ अमित शाह ने दावणगेरे में किया रोड शो

अमित शाह ने शनिवार को कर्नाटक के बागलकोट में शाह ने एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से बीजेपी प्रत्याशी बीएस येदियुरप्पा को एक मौका देने का आग्रह किया। शाह ने लोगों से कहा कि बीजेपी के सीएम प्रत्याशी येदियुरप्पा कर्नाटक को अव्वल राज्य बनाने की दिशा में काम करेंगे। कर्नाटक में भाजपा अपने पारंपरिक हिंदुत्व कार्ड के आधार पर चुनावी रणनीति तय कर रही है, वहीं कांग्रेस ने इसके उलट 'सॉफ्ट हिंदुत्व' के आधार पर अपनी पार्टी का चुनावी अभियान चलाया है। इसीलिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव को लेकर पिछले महीनों में हिन्दू, मुस्लिम और ईसाई समुदाय के कई धर्मस्थलों का दौरा किया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के हिंदुत्व कार्ड को मात देने के लिए कांग्रेस ने लिंगायत को अलग धर्म या अल्पसंख्यक का दर्जा देने का दांव खेला है। बावजूद इसके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंदिर-मठों का दौरा कर अपनी पार्टी की छवि बरकरार रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+