'कर्नाटक में सरकार बनने पर सभी मदरसों को बंद करेंगे', रैली में बोले भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल

Karnata Assembly Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव मई के महीने में होने की संभावना है। 15 दिन के भीतर चुनाव आयोग मतदान के तारीखों की घोषणा कर सकती है।

Karnataka BJP MLA Basanagouda Patil Yatnal

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। प्रचार के दौरान कई पार्टियां धार्मिक और जाति कार्ड खेलकर जनता को लुभाना चाह रही है। इसी क्रम में आज बेलगावी में बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल (Basanagouda Patil Yatnal) ने अपने भाषण के दौरान एक विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी राज्य में सत्ता में वापस आती है, तो हम असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की तरह ही कर्नाटक में मदरसों को बंद कर देंगे।

सरमा ने बांग्लादेशी घुसपैठिए को लेकर दिया था बयान
बता दें कि इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कर्नाटक के बेलगावी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि बांग्लादेश के लोग असम आते हैं और हमारी सभ्यता और संस्कृति के लिए खतरा पैदा करते हैं।

सरमा ने रैली में की थी मदरसों को बंद करने की चर्चा
शिवाजी महाराज गार्डन में एक रैली को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा था कि मैंने 600 मदरसों को बंद कर दिया है और मेरा इरादा सभी मदरसों को बंद करने का है क्योंकि हम मदरसे नहीं चाहते। हम स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय चाहते हैं।

कांग्रेस कर रही है नए मुगलों का प्रतिनिधित्व
मुख्यमंत्री सरमा ने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि कभी दिल्ली के शासक मंदिरों को तोड़ने की बात करते थे, लेकिन आज पीएम मोदी के शासन में, मैं मंदिरों के निर्माण की बात कर रहा हूं। यह नया भारत है। कांग्रेस इस नए भारत को कमजोर करने का काम कर रही है। कांग्रेस नए मुगलों का प्रतिनिधित्व कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+