कर्नाटक: BJP की बैठक आज, येदियुरप्पा को चुना जाएगा विधायक दल का नेता

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा में मंगलवार को फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन अपनी सरकार नहीं बचा पाई। इसी के साथ दो हफ्तों से चल रहे कर्नाटक के सियासी नाटक पर ब्रेक लग गया है,आपको बता दें कि फ्लोर टेस्ट में 14 महीने पुरानी कुमारस्वामी सरकार विधानसभा में विश्वासमत के दौरान जरूरी बहुमत नहीं साबित कर पाई, 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में से कुमारस्वामी सरकार के पक्ष में सिर्फ 99 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 105 वोट पड़े।

बीजेपी पेश करेगी सरकार बनाने का दावा

बीजेपी पेश करेगी सरकार बनाने का दावा

कुमारस्वामी सरकार गिरने के बाद बीजेपी के दफ्तर में जश्न का माहौल है, अब माना जा रहा है कि बीजेपी कर्नाटक के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा, कर्नाटक के नए 'स्वामी' (मुख्यमंत्री) बन सकते हैं. बीजेपी अगले 2 दिनों में राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

बीजेपी के विधायक दल की बैठक आज

बीजेपी के विधायक दल की बैठक आज

आज राजधानी बेंगलुरू में बीजेपी के विधायक दल की बैठक होने वाली है, जहां पर बीएस येदियुरप्पा को नेता चुना जाएगा, कयास लगाए जा रहे हैं कि येदियुरप्पा शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

यह लोकतंत्र की जीत है: येदियुरप्पा

यह लोकतंत्र की जीत है: येदियुरप्पा

वहीं, इससे पहले कुमारस्वामी की सरकार गिरने के बाद पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा, 'यह लोकतंत्र की जीत है। लोग कुमारस्वामी सरकार से ऊब गए थे। मैं कर्नाटक की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि अब विकास का नया युग शुरू होगा। हम किसानों को भरोसा दिलाते हैं कि आने वाले दिनों में हम उन्हें और महत्व देंगे। हम जल्द से जल्द इस पर फैसला लेंगे।

राहुल गांधी ने कही बड़ी बात

राहुल गांधी ने कही बड़ी बात

तो वहीं कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार गिरने के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने कहा कि, सरकार बनने के पहले दिन से ही वह स्वार्थी लोगों के निशाने पर थी। आज सरकार गिरने के बाद कर्नाटक में लालच की जीत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+