कुमारस्वामी के 100 करोड़ के आरोप पर भाजपा ने दिया जवाब
बेंगलुरू: कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में है तो बीजेपी भी कर्नाटक में सरकार बनाने का दावा करती दिखाई दे रही है। इस बीच जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। एचडी कुमारस्वामी ने दावा किया कि उनकी पार्टी के प्रत्येक विधायक को बीजेपी की ओर से 100 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है। वहीं, इन आरोपों पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है और कहा है कि इस प्रकार के आरोप बेबुनियाद हैं।

कर्नाटक बीजेपी प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि किसी प्रकार की खरीद-फरोख्त नहीं हो रही है। कांग्रेस इस प्रकार की राजनीति करती रही है। उनके अपने विधायक गठबंधन से खुश नहीं हैं।
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 100 करोड़ कोई मामूली राशि नहीं होती है। उन्होने कहा कि जेडीएस और कांग्रेस इसी प्रकार की राजनीति करते हैं। उन्होंने सरकार बनाने के दावे को लेकर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी नियमों के मुताबिक राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए अनुमति मांग रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त है।
इसके पहले एचडी कुमारस्वामी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि जेडीएस के प्रत्येक विधायक को 100 करोड़ रुपये का ऑफर बीजेपी की ओर से दिया गया है। उन्होंने सवाल खड़े किए कि आखिर इतना काला धन कहा से आ रहा है? कुमारस्वामी ने कहा कि बीजेपी गरीबों की मदद का दावा करते हैं और वो आज विधायकों को पैसे दे रहे हैं। आखिर आयकर अधिकारी कहां हैं?












Click it and Unblock the Notifications