Video: कर्नाटक में नासिर हुसैन की जीत के बाद लगने लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, BJP ने शिकायत कराई दर्ज

Karnataka Congress Syed Naseer Hussai: कर्नाटक की 4 सीटों पर हुए मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के नतीजों में 3 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है, जबकि एक सीट भाजपा के खाते में गई। कर्नाटक में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार अजय माकन, डॉ. सैयद नसीर हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर क्रमश: 47, 46 और 46 वोटों से जीते।

लेकिन इस जीत के जश्न को लेकर अब बवाल मचा हुआ है। दरअसल, भाजपा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के कुछ ही देर बाद सैयद नसीर हुसैन के समर्थकों को विधान सौध (विधानसभा) के अंदर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए सुना गया है।

Karnataka Congress

भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत

अब इस मामले को लेकर भाजपा सत्तारूढ़ कांग्रेस पर हमला है। कर्नाटक बीजेपी ने विधान सौधा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैन के समर्थकों ने विधान सौध में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए हैं।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस को घेरा

वहीं कर्नाटक बीजेपी की ओर से दर्ज की गई शिकायत पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ''विधान सौध में कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा चुनाव में नसीर हुसैन की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए गए हैं। इसकी निंदा करने के बजाय, नसीर हुसैन गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कोई झूठी खबर फैला रहा है, जो अधिक खतरनाक है। कांग्रेस पार्टी जब सत्ता में थी, तो पाकिस्तान के साथ दोस्ती करती थी। अब वे सीधे तौर पर पाकिस्तान का समर्थन कर रहे..."

नेता प्रतिपक्ष ने जारी किया वीडियो

घटना से जुड़ा हुआ एक वीडियो बीजेपी विधायक और कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि नासिर हुसैन के समर्थकों ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए। देखिए वीडियो...

समर्थकों द्वारा सैयद नसीर हुसैन के लिए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने पर बीजेपी ने कांग्रेस की आलोचना की। आर अशोक ने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की तुष्टिकरण की राजनीति को जिम्मेदार ठहराया। बसवराज बोम्मई ने पाकिस्तान समर्थकों को समर्थन देने के लिए कांग्रेस की निंदा की है।

कांग्रेस नेता नासिर हुसैन ने दी सफाई

वहीं इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता नासिर हुसैन ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' नारे लगने के दावों को गलत बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि, "मैंने 'नासिर हुसैन जिंदाबाद,' 'कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद,' 'नासिर खान जिंदाबाद,' 'नासिर साब जिंदाबाद' जैसे नारे सुने। लेकिन मैंने कभी वहां पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा नहीं सुना। मीडिया में जो दिखाया जा रहा है, वो मैंने नहीं सुना है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+