कर्नाटक भाजपा चुनाव प्रभारी बोले- मुसलमानों का असंवैधानिक 4% कोटा समाप्त करके दो समुदायों के प्रति न्याय किया
कर्नाटक चुनाव 2023: भाजपा कर्नाटक प्रभारी ने किया दावा- वी सोमन्ना से निश्चित रूप से हारेंगे सिद्धारमैया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मैदानी जंग उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद और तेज हो गई है। सत्तारुढ़ पार्टी किसी भी कीमत पर ये चुनाव हारना नहीं चाहती है, इसलिए अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने से पहले पार्टी में खासा मंथन चला। जिसके बाद भाजपा कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने एक के बाद एक करके भाजपा के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की दोनों लिस्ट जारी कर दी।
इस लिस्ट के जारी करने के बाद भाजपा कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए गुरुवार को कहा अगर कोई राजनीतिक दल है जो सामाजिक इंजीनियरिंग और सामाजिक न्याय करता है, तो वह भाजपा है। कर्नाटक में हमारी सरकार ने मुसलमानों को असंवैधानिक 4% कोटा समाप्त करके प्रत्येक वोक्कालिगा और लिंगायत को 2 प्रतिश अधिक कोटा देकर न्याय किया है: अरुण सिंह, भाजपा कर्नाटक प्रभारी
आगामी कर्नाटक चुनावों पर को लेकर अरुण सिंह ने कहा कांग्रेस तीन धड़ों में बंटी हुई है सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और मल्लिकार्जुन खड़गे। उन्होंने कहा चुनावी सीटों की घोषणा होते ही कांग्रेस में घमासान मच जाएगा। पिछले चुनाव में। वी सोमन्ना वरुणा निर्वाचन क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय हैं और यह निश्चित है कि सिद्धारमैया निश्चित रूप से हारेंगे। आर अशोक, जो डीके शिवकुमार के खिलाफ लड़ रहे हैं, उन्हें हराएंगे।












Click it and Unblock the Notifications