चुनाव से पहले कर्नाटक BJP और रोडीज़ फेम रघुराम के बीच छिड़ा ट्विटर वॉर

नई दिल्ली। रोडीज़ फेम रघुराम अपनी गुस्सैल और गाली-गलौच की छवि के लिए जाने जाते हैं। जिसके चलते अक्सर रघुराम विवादों में घिर जाते हैं। इस बार रघुराम का पंगा भाजपा की कर्नाटक इकाई से हुआ है। दरअसल रघुराम ने कर्नाटक भाजपा के एक ट्वीट से नाराज हो गये और भाजपा पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद कर्नाटक बीजेपी ने रोडीज़ के पूर्व होस्ट रघु राम को लेकर ट्वीट किया है, 'कैमरे के सामने दबंगई दिखाता है और कैमरा हटते ही डर जाता है।' बीजेपी ने लिखा कि रघु को गुस्सैल होने के कारण रिऐलिटी शो से बाहर निकाला गया था।

जिहादियों का समर्थन करने वाली सिद्धा सरकार को जाना चाहिए

जिहादियों का समर्थन करने वाली सिद्धा सरकार को जाना चाहिए

आपको बता दें कि यह विवाद भाजपा उस ट्वीट से शुरू हुआ था जिसमें 8 मार्च को कहा गया था कि, हमारे कार्यकर्ताओं को उनके परिवारवालों से लगातार फोन आते रहते हैं, उनके परिवार वाले उनकी सुरक्षा के बारे में पूछते हैं, हिन्दू समझ गये हैं कि यह सरकार उनकी रक्षा नहीं करेगी, करावली में हरेक हिन्दू परिवार को खात्मे का डर सता रहा है, जिहादियों का समर्थन करने वाली सिद्धा सरकार को जाना चाहिए। यदि आपके पास जरा सा भी संवेदनशीलता बची है तो आप ट्विटर पर हल्की भाषा इस्तेमाल करने से पहले उन 24 कार्यकर्ताओं के परिवार वालों से क्यों नहीं मिलते हैं, उनका दर्द क्यों नहीं बांटते हैं जो मर चुके हैं।

भाजपा के आधिकारिक ट्वीट पेज से घृणा फैलाई जा रही है

भाजपा के आधिकारिक ट्वीट पेज से घृणा फैलाई जा रही है

इसी ट्वीट के जबाव में रघुराम ने लिखा, ये क्या गंभीरता से कहा जा रहा है, भाजपा के आधिकारिक ट्वीट पेज से घृणा फैलाई जा रही है। रघुराम ने आगे लिखा, कर्नाटक भाजपा के आधिकारिक अकाउंट से नफरत से भरी इस भाषा को देखकर मैं दुखी हूं, ये लोग चुनावी फायदे के लिए ध्रुवीकरण कर रहे हैं और साम्प्रदायिक तनाव पैदा कर रहे हैं।

ये चुनाव का टाइम है, जाइए फोकस करिए

ये चुनाव का टाइम है, जाइए फोकस करिए

इसके बाद फिर रघुराम ने भाजपा के ट्वीट पर जवाब में लिखा, आपके पास मेरे ट्वीट का जवाब देने के लिए टाइम हैं, बड़ी अच्छी बात है, ये चुनाव का टाइम है, निश्चित रूप से मुसलमान मारे जाएंगे, दलित जलाए जाएंगे, आपका महीने का लक्ष्य अपने आप पूरा नहीं होने वाला है, जाइए, फोकस करिए, आप जानते हैं मैं ऐसे लोगों को ट्विटर पर म्यूट कर देना पसंद करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+