Karnataka Bandh: एपीएमसी, भूमि सुधार कानून में संशोधन के खिलाफ आज कर्नाटक बंद, ये सेवाएं होंगी प्रभावित

नई दिल्ली। भारत बंद के बाद आज किसानों ने कर्नाटक बंद बुलाया है। कर्नाटक में विभिन्न किसान संगठनों ने कृषि उत्पाद बाजार समिति यानी एपीएमसी और भूमि सुधार कानून में कर्नाटक सरकार द्वारा किए गए संशोधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। भूमि सुधार और एपीएमसी में बीएस येदियुरप्पा सरकार द्वारा किए गए संशोधनों के विरोध में सोमवार को राज्य में बंद का आह्वान किया गया है।

 Karnataka Bandh on Monday: Farmers Call For a one day State-wide Shutdown Against State Bills.

किसानों के इस बंद को विपक्षी पार्टी कांग्रेस और जद (एस) का साथ मिला है। वहीं किसानों के इस विरोध प्रदर्शन में कई कई कन्नड़ संगठन भी साथ आए हैं। बेंगलुरु में इस बंद को दोरान प्रोटेस्ट मार्च निकाला जाएगा। वहीं कई ट्रांसपोर्ट्स , टैक्सी और ऑटो रिक्शा यूनियंन ने भी इस बंद का समर्थन किया है, जिसके चलते उनकी सर्विस आज उनकी सर्विस प्रभावित होगी। वहीं प्राइवेट बसों की सर्विस भी प्रभावित हो सकती है, जबकि सरकारी बस, मेट्रो सेवा चलती रहेगी।

इस बंद को कई कन्नड़ संगठनों का साथ मिला है। जैसे प्रो कन्नड़ आउटफिट ने कहा है कि बंद के दौरान वो बस सेवाओं को बाधित करेंगे। वहीं जरूरी सेवाओं को प्रभावित नहीं किया जाएगा। किसानों के अलावा श्रम कानूनों में संशोधन का विरोध करने वाले कई श्रमिक संगठनों ने भी इस बंद के समर्थन की घोषणा देने की घोषणा की है।

सरकार ने कहा कि सरकारी संपत्ति और जरूरी सेवाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कदम उठाए जाएंगे। कर्नाटक सरकार ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाएगी कि आम जनजीवन से संबधित कार्यालयों और प्रतिष्ठानों के संचालन को प्रभावित नहीं हो सके। सरकार ने कहा है कि जबरन बंद लागू करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने बंद को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम कर लिए हैं। आपको बता दें कि कर्नाटक में विभिन्न किसान संगठनों ने कृषि उत्पाद बाजार समिति और भूमि सुधार कानून में बीएस येदियुरप्पा सरकार द्वारा किए गए संशोधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए बंद का आवाहन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+