कर्नाटक संकट: MLAs से मिलने की मोहलत बढ़ाने की मांग लेकर SC पहुंचे स्पीकर
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा स्पीकर रमेश कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने अदालत से उस फैसले को वापस लेने की अपील की है, जिसमें उन्होंने सभी बागी विधायकों को आज ही स्पीकर के सामने पेश होने को कहा था। रमेश कुमार की तरफ से इस मोहलत को बढ़ाने की अपील की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को सुनने के लिए हामी भर दी है। हालांकि, ये मामला अब शुक्रवार को ही सुना जाएगा। ऐसे में गुरुवार शाम को 6 बजे तक विधायकों को स्पीकर के सामने जाना ही होगा।












Click it and Unblock the Notifications