VIDEO: जब मोदी ने मोबाइल की लाइट जलवाकर लिया भाजपा को वोट देने का प्रोमिस
VIDEO: जब मोदी ने मोबाइल की लाइट जलवाकर मांगा वोट
बेंगलुरू। रविवार को कर्नाटक के हुबली में रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से मोबाइल की लाइट जलवा कर भाजपा को वोट देने का वादा कराया। मोदी ने यहां जनसभा में मौजूद लोगों से कहा कि अपने मोबाइल की लाइट जलाकर मुझसे वादा करिए कि भाजपा को ही वोट देंगे और घर-घर जाकर लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि आप अगर कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनाएंगे तो हम कर्नाटक को बदल कर रख देंगे। मोदी की अपील पर सभा में मौजूद लोगों ने भी अपने मोबाइल की लाइट जलाई और इसे हाथ में लेकर प्रधानमंत्री मोदी को समर्थन दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों कर्नाटक में हैं और बीजेपी के लिए ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं। मोदी ने रविवार को हुबली के अलावा चित्रदुर्गा और रायचूर में जनसभा को संबोधित किया। इन रैलियों में उन्होंने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी कर्नाटक चुनाव में काफी मेहनत कर रहे हैं, वो अपने भाषणों में कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं। कर्नाटक में 12 मई को मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications