Karnataka Election 2023: कर्नाटक की 224 सीटों पर वोटिंग संपन्न, 13 मई को आएंगे नतीजे

Karnataka Election Voting: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान संपन्न हो चुका है। सभी 224 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। कुल 72 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

Karnataka Election Voting

कर्नाटक में विधानसभा की कुल 224 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। सुबह से ही पोलिंग बूथ पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। चुनाव आयोग के मुताबिक कर्नाटक में कुल 71.77 फीसदी मतदान हुआ। इससे पहले शाम 5 बजे तक 65.69 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

इससे पहले दोपहर 3 बजे तक 52.03 प्रतिशत और 1 बजे तक 37.25 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। पिछले बार के चुनाव में 72 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। ऐसे में इस बार भी पहले के लगभग बराबर की वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा पहुंचा है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार ताजा आंकड़ों के मुताबिक 71.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। हालांकि अंतिम आंकड़े गुरुवार तक पता चल पाएंगे। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के कुल 72.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया था। उस वक्त त्रिशंकु विधानसभा बनी थी, जिसमें कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बना ली थी। हालांकि बाद में बीजेपी की सरकार बनी थी।

शांतिपूर्ण तरीके से मतदान

वहीं बुधवार को दिनभर नेताओं का पोटिंग बूथ पर आना जाना लगा रहा। इसके अलावा लोगों ने भी खूब जोश के साथ मतदान किया। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर पूरे राज्य में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। वोटिंग के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

कर्नाटक में कड़ा मुकाबला

कर्नाटक में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। बीजेपी जहां विकास के मॉडल पर सत्ता में वापसी का दम भरा है तो दूसरी तरफ कांग्रेस और जेडीएस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ माहौल बनाकर चुनाव जीतने की कोशिश की है।

13 मई को जारी होंगे परिणाम

Recommended Video

    Karnataka Assembly Election 2023 : Voting के दौरान क्यों हुई Cylinder की पूजा | वनइंडिया हिंदी

    10 मई को हुए चुनाव के परिणाम 13 मई को जारी होंगे। हालांकि साल 1985 के बाद से कर्नाटक में किसी पार्टी की सरकार रिपीट नहीं हुई है। ऐसे में अगर देखना होगा कि बीजेपी की मेहनत क्या रंग लाती है? कर्नाटक चुनाव को लोकसभा चुनाव 2024 के सेमीफाइनल के तौर भी देखा जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+