karnataka election date: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की अहम तारीखें एक नजर में

Recommended Video

      Karnataka Elections 2018: 12 May को Voting, 15 May को Results । वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। कर्नाटक में 14वीं विधानसभा के गठन के लिए चुनाव आयोग ने मंगलवार को तारीखों का ऐलान किया। राज्य में एक चरण में 12 मई को 224 सीटों के लिए मतदान होगा। जबकि 15 मई को चुनावों के परिणाम आ जाएंगे। चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ ही कर्नाटक में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया है कि कर्नाटक में चुनाव के दौरान ईवीएम के साथ- साथ वीवीपैट मशीन का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

      elections

      बता दें कि कर्नाटक में 4 करोड़ 96 लाख मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। वहीं करीब 57 हजार पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। दिव्यांगों व महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। 450 से अधिक बूथों की कमान महिलाओं के हाथ में होगी। 97 हजार फोटो पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।

      रावत ने बताया कि 28 मई से पहले सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएंगी। लाउडस्पीकर का इस्तेमाल रात में 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक नहीं होगा। सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षाबलों की भी तैनाती की जाएगी।

      मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि, चुनावी खर्चे पर नजर रखी जाएगी। एक उम्मीदवार 28 लाख रुपये ही खर्च कर सकता है। बिना दस्तावेज के बड़ी रकम जब्त कर ली जाएगी। मीडिया की मॉनिटरिंग की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विज्ञापनों पर भी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि मीडिया हमेशा से चुनाव आयोग का फ्रेंड रहा है।

      चुनावी शेड्यूल तारीख
      नोटिफिकेशन तिथि 17 अप्रैल
      नामांकन की आखिरी तारीख 24 अप्रैल
      नामांकन की स्क्रूटनी 25 अप्रैल
      नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 27 अप्रैल
      मतदान की तारीख 12 मई
      मतगणना की तारीख 15 मई

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+