Karnataka Elections: पीएम मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर, मेगा रैली को करेंगे संबोधित, जानिए पूरा शेड्यूल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे पर हैं। पीएम मोदी यहां पार्टी की 'विजया संकल्प यात्रा'से जुड़ी एक मेगा रैली को संबोधित करेंगे।

Narendra Modi

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच आज 25 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के समापन के अवसर पर आज कर्नाटक पहुंच रहे हैं। विजय संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा द्वारा आयोजित एक मेगा रैली को पीएम मोदी संबोधित करेंगे।

इसके अलावा पीएम मोदी अपने कर्नाटक दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उम्मीद है कि चुनाव आयोग मई के महीने में कर्नाटक विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

पीएम मोदी के कार्यक्रम की लिस्ट

पीएम मोदी रैली को संबोधित करने के अलावा चिक्कबल्लापुर में'श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च'का उद्घाटन करेंगे।

उसके बाद पीएम मोदी बेंगलुरु मेट्रो की कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन के लिए व्हाइटफील्ड (Whitefield) का उद्घाटन करेंगे और ट्रेन में सवारी भी करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी दावणगेरे के जिला मुख्यालय शहर में जाएंगे और भाजपा की 'विजय संकल्प यात्रा' की थीम को लेकर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

रैली में 10 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद

भाजपा के सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक में चुनाव की तैयारियां शुरू होने के बाद से यह पार्टी की पहली बैठक है, जिसमें पीएम मोद शामिल हो रहे हैं। रैली में कुल 10 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। दावणगेरे के भाजपा सांसद जी एम सिद्धेश्वर ने कहा कि अकेले दावणगेरे जिले से लगभग तीन लाख लोग रैली में हिस्सा लेने आएंगे।

उन्होंने कहा कि दावणगेरे पहले से ही भगवा रंग से रंगा हुआ है और GMIT कॉलेज के बगल में 400 एकड़ भूमि में पंडाल बनाया गया है।

भाजपा के राज्य महासचिव महेश तेंगिनाकई ने कहा कि भाजपा की 'विजया संकल्प यात्रा'सफल रही हैं। उन्होंने कहा यात्रा कुल 5600 किलोमीटर की थी। जिसमें लाखों लोग शामिल हुए थे। हम 224 निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंचे थे।

भाजपा के मुताबिक रैली के लिए बड़े पैमाने पर खान-पान की व्यवस्था की गई है और 400 काउंटर खोले जाएंगे। रैली के लिए एक हजार रसोइया रखे गए हैं और 44 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+