Amit Shah Roadshow: बेलगावी में शाह का शक्ति प्रदर्शन, कहा- ना मुस्लिम आरक्षण मिलेगा और ना लिंगायत का कम होगा

Amit Shah Roadshow: कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। ऐसे में चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बेलगावी में रोड शो किया।

Amit Shah roadshow

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का प्रचार अंतिम चरण में चल रहा है। ऐसे में बीजेपी के दिग्गजों ने पूरा मोर्चा संभालते हुए रोड शो और रैलियों के जरिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बेंगलुरु में रोड शो किया। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेलगावी में रोड शो किया।

10 मई को कर्नाटक में चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी के दिग्गजों ने कर्नाटक में अपना डेरा डाला हुआ है। इसी कड़ी में रविवार को बीजेपी के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बेलगावी दक्षिण सीट पर मेगा रोड शो किया।

रोड शो के दौरान भाजपा समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसने अमित शाह की गाड़ी को घेरते हुए जुलूस में जमकर साथ दिया। अमित शाह ने भी हाथ हिलाकर लोगों का स्वागत किया।

आरक्षण के मुद्दे पर बोले शाह

लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाकर देश की सुरक्षा को मजबूत किया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ है। भाजपा राज्य में न तो मुस्लिम आरक्षण देगी और न ही लिंगायत आरक्षण को कम होने देगी।

कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति: शाह

वहीं बागलकोट में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति है जिसने सालों तक प्रभु श्री राम को ताले के अंदर बंद करके रखा और अब वो बजरंग बली का अपमान करने पर तुले हैं। इसी तुष्टिकरण की नीति के तहत भाजपा के PFI पर बैन के फैसले को कांग्रेस हजम नहीं कर पा रही है। भाजपा ने PFI को बैन करके ना केवल कर्नाटक बल्कि समग्र देश की आंतरिक सुरक्षा को सुरक्षित करने का काम किया है।

पीएम मोदी का रोड शो

Recommended Video

    Karnataka Assembly Election 2023 : Lingayat Reservation को लेकर Amit Shah का ऐलान | वनइंडिया हिंदी

    इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में एक मेगा रोड शो किया, जिसमें सड़क के दोनों किनारों पर एक बड़ी, उत्साही भीड़ उमड़ी। फूलों से सजे वाहन पर खड़े पीएम मोदी का लोगों ने "मोदी, मोदी" के नारे लगाकर स्वागत किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+