Karnataka Chunav Result 2023: दोपहर 3 बजे तक के परिणाम में कौन आगे, भाजपा या कांग्रेस?
Karnataka Election News: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की तस्वीर साफ हो चुकी है। बीजेपी को पछाड़ते हुए कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।

Karnataka Election Result News: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आ गए हैं। कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना रही है। वहीं बीजेपी को बुरी हार का सामना करना पड़ रहा है।
अब तक 80 सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं, जिसमें कांग्रेस ने 50 सीटों पर जीत हासिल करते हुए कुल 137 सीटों पर बढ़त बनाई हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी ने 21 सीटें जीती हैं और 42 सीटों पर आगे चल रही है।
जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) 9 सीट जीत चुकी है और 11 सीटों पर आगे है। वहीं वोट शेयर की बात करें तो अब तक कांग्रेस 43 फीसदी वोट शेयर से आगे चल रही थी, जबकि बीजेपी 35.8 फीसदी वोट शेयर के साथ आगे चल रही है। जेडीएस 13 प्रतिशत वोट शेयर के साथ तीसरे नंबर पर है।
शुरुआती रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही थी, लेकिन अब कांग्रेस काफी आगे निकल चुकी है। ऐसे में कांग्रेस के खेमे में खुशी नजर आ रही है। पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं जश्न मनाते हुए मिठाईयां बांट रहे हैं।
सिद्धारमैया का बयान
कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। हमने कैंपेन के दौरान भी कहा था कि कांग्रेस को लगभग 130 सीटें मिलेंगी। यह एक बड़ी जीत है। कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते थे। वे भाजपा सरकार से तंग आ चुके थे।
हार पर क्या बोले बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई?
Recommended Video
बसवराज बोम्मई ने राज्य में पार्टी की हार पर कहा कि हम उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए, अंतिम परिणाम आने के बाद हम विस्तृत विश्लेषण करेंगे। इसी के साथ क्या कमियां रह गईं उस पर भी चर्चा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications