Karnataka Amul Row: पूर्व CM ने कन्नड़ अस्मिता से जोड़ा अमूल, कर्नाटक के लोगों से बगावत का आह्वान
Karnataka Amul Row: जनता दल सेकुलर (JDS) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कर्नाटक में अमूल दूध बिक्री के मामले को कन्नड़ अस्मिता से जोड़ा है। उन्होंने कन्नडिगा से अमूल के खिलाफ बगावत करने का आह्वान भी किया।

Karnataka Amul Row: तमिलनाडु में दही के हिंदी वर्जन का विवाद अभी थमा भी नहीं और पड़ोसी राज्य कर्नाटक में अमूल दूध पर रार शुरू हो गई। विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से चंद हफ्ते पहले कर्नाटक में अमूल दूध विवाद सुर्खियों में है।
कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी भी अमूल के खिलाफ एक्टिव दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, स्थानीय लोगों को कर्नाटक में अमूल दूध बिकने के फैसले के खिलाफ मोर्चा खोलना चाहिए।
एच डी कुमारस्वामी ने कहा, कर्नाटक में अमूल दूध बेचने के कदम के खिलाफ कन्नडिगाओं को विद्रोह करना चाहिए। उन्होंने अमूल की बैक डोर एंट्री कराने के प्रयास का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, प्राथमिकता पर नंदिनी उत्पादों का उपयोग करना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा, "अमूल को केंद्र सरकार के समर्थन से पिछले दरवाजे से कर्नाटक में धकेला जा रहा है। अमूल कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) और किसानों का गला घोंट रहा है। कन्नड़ लोगों को अमूल के खिलाफ विद्रोह करना चाहिए।"
कर्नाटक में अमूल की बिक्री को कन्नड़ अस्मिता से जोड़ते हुए कुमारस्वामी ने कहा, "कन्नडिगों के रूप में हमें अमूल का विरोध करना चाहिए और एकजुट होकर कर्नाटक के किसानों के हितों की रक्षा करनी चाहिए। नंदिनी के ग्राहकों को किसानों की आजीविका को बचाना चाहिए।
बेंगलुरु में क्या हो रहा है
कर्नाटक सरकार ने अमूल को बेंगलुरु के कोरमंगला में सस्ते दाम में एक बड़ा प्लॉट अलॉट किया था। आरोप लगा कि जब यहां की सरकार ने इस तरह की उदारता दिखाई है तो अमूल स्थानीय दुग्ध उत्पादकों और केएमएफ के खिलाफ साजिश रच रहा है।
Recommended Video
अमूल को बाध्य होना पड़ा क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री और कुमारस्वामी के पिता एचडी देवेगौड़ा के कार्यकाल के दौरान, येलहंका में विशेष आइसक्रीम यूनिट स्थापित हुई। केएमएफ आज तक अमूल के लिए बड़ी मात्रा में आइसक्रीम उत्पादन कर रहा है।
कुमारस्वामी ने कहा, यह स्पष्ट है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार दुग्ध उत्पादकों को सड़कों पर धकेलने की ताक में है। उन्हें गुजरात के लोगों को "गुलाम" बनाने की योजना बन रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक भाजपा सरकार और केएमएफ की "संदिग्ध चुप्पी" संदेह पैदा करती है।
उन्होंने कहा, अमूल नंदिनी को प्रतिस्पर्धा देने की योजना बना रहा है। इसकी जरूरत नहीं है। नंदिनी ब्रांड कमजोर होगा। बकौल कुमारस्वामी, दो सहकारी समितियों के बीच "अस्वस्थ" प्रतिस्पर्धा गैरजरूरी है।
कुमारस्वामी ने कहा, "अमूल प्रबंधन कन्नडिगाओं और केएमएफ को खत्म करने पर तुला है। अमूल एकमात्र प्रतिस्पर्धी नंदिनी को अपने ही क्षेत्र में रोकना चाहता है। एक राष्ट्र, एक अमूल, एक दूध, एक गुजरात कथित तौर पर केंद्र सरकार का आधिकारिक रुख लगता है।"












Click it and Unblock the Notifications