Karnataka Accident: कर्नाटक में दो अलग-अलग हादसे में सात की मौत, 9 लोग घायल

Karnataka Accident News: कर्नाटक के हावेरी और कलबुर्गी में हुए हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि, 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हावेरी के ताड़स पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दो कारों की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। हावेरी के एसपी अंशु कुमार ने बताया कि एक कार हुबली से बेंगलुरु की ओर आ रही थी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। वहीं, दूसरी कार शिगगांव से धारवाड़ की ओर आ रही थी। संभवतः कार बहुत तेज़ गति से चल रही थी।

Karnataka Accident News

इसलिए, ड्राइवर ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ से आ रही कार से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो लोगों को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया। हम आगे की कानूनी प्रक्रिया कर रहे हैं। हमने राजमार्ग को साफ कर दिया है और शवों को आगे की प्रक्रिया के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

वहीं, दूसरी हादसा कलबुर्गी में हुआ है। यहां गोब्बुर गांव के पास गन्ने से लदे ट्रक, टूर ट्रैवल वाहन और बाइक के बीच हुई टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान विनीता (56), अनूप (29) और बसवराज (40) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: Bengaluru Accident: कर्नाटक में बेंगलुरु-तुमकुर NH पर भीषण हादसा, कार पर गिरा कंटेनर, 6 की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+