कर्नाटक के सुलिया में जमीन धंसने से 3 मजदूरों की मौत
कर्नाटक के सुलिया में घर की दीवार निर्माण के समय जमीन धंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

कर्नाटक के सुलिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक घर की दीवार के निर्माण के समय मिट्टी धंसने से कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मजदूरों को बाहर निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। दक्षिण कन्नड़ पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है। मृतक मजदूरों की पहचान सोमशेखर रेड्डी, शंथव्वा और चंद्रप्पा के तौर पर हुई है। इस मामले में केस दर्ज किया जा रहा है और जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार यह घटना दक्षिण कन्नड़ जिला सुलिया में हुई है। यहां पर एक घर की दीवार का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान भूस्खलन होने की वजह से निर्माण कार्य में लगे कुछ मजदूर मलबे में धंस गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर राहत-बचाव शुरू किया गया। काफी देर चले राहत-बचाव कार्य के बाद तीन मजदूरों के शव को बहार निकाला गया। इन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications