Karnataka 2023 result: कांग्रेस के वो पांच फ्री वादे, जिससे कर्नाटक के हर वर्ग की हो गई बल्ले- बल्ले
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली है। भारत की सबसे पुरानी पार्टी ने इस चुनाव में जो पांच फ्री वादें किए हैंं उसने समाज का हर वर्ग को फायदा होगा।

Five free promises of Congress in Karnataka: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के चुनाव परिणाम लगभग आ चुके हैं। इस चुनाव परिणाम ने देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में नई जान फूंक दी है। 2018 के चुनाव में 88 सीटों पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस 2023 के चुनाव में लगभग 120 सीटों पर जीत हासिल करती नजर आ रही है।
कांग्रेस को कर्नाटक के वोटरों का इतना आर्शीवाद मिलने की खास वजह कांग्रेस के द्वारा चुनाव में किए गए पांच फ्री वादे है। कांग्रेस ने इन पांच फ्री योजनाओं को वादा करके प्रदेश के हर वर्ग के वोटरों को साधा था जिसमें उसमें उसे कामयाबी हासिल हुई है।
इस पांच फ्री वादों में महिला, गरीब, युवा बेरोजगार और आम जनता का जरूरतों को टॉरगेट किया। जिसकी बदौलत कांग्रेस को कर्नाटक में ये बंपर जीत हासिल हुई है। कर्नाटक में जीत मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कान्फ्रेंस में सरकार बनने के पहले दिन ही इन पांच फ्री वादों को पूरा करने का वादा भी कर दिया है।
गृहणियों को प्रतिमाह दो हजार रुपये
कर्नाटक जहां वोटरों की संख्या में महिला वोटरों की संख्या लगभग आधी है उन्हें टॉरगेट करते हुए कांग्रेस ने गृहलक्ष्मी योजना शुरू करने का वादा किया गया है जिसके तहत परिवार की महिला मुखिया (गृह लक्ष्मी) को 2,000 मासिक सहायता दी जाएगी
हर वर्ग की महिला के लिए बस में फ्री यात्रा
वहीं दूसरी गारंटी योजना भी महिलाओं के लिए ही है जिसमें महिलाओं को कर्नाटक सरकारी परिवहन बसों में मुफ्त यात्रा करवाने का वादा किया गया है।
गरीबों को हर महीने 10 किलो चावल
वहीं गरीबों को फोकस करते हुए अन्न भाग्य योजना के तहत बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10 किलो चावल मुफ्त देने का वादा कर भूखों का पेट भरने की कोशिश की है।
युवा बेरोजगारों को हर महीने 1500 रुपये
कांग्रेस ने युवा बेरोजगारों को भी फोकस किया जिनकी संख्या कर्नाटक में अत्यधिक है। युवाओं के लिए हर महीने 3,000 और डिप्लोमा धारकों के लिए 1,500 रुपये देने का ऐलान किया था जिसमें दोनों 18-25 आयु सीमा रखी गई है। ये सहायता दो साल के लिए दी जाएगी।
सभी घरों में 200 यूनिट बिजली मुफ्त
कांग्रेस ने एक ऐसा वादा किया जिसमें सभी वर्ग के वोटरों को टॉरगेट करते हुए उन्हें लुभाया। वो योजना सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की है। आम इंसान के लिए घर के बिजली बिल एक बड़ी टेंशन होती है ऐसे में कांग्रेस की ये योजना कहींं ना कही से हर वर्ग के लिए फायदेमंद है।












Click it and Unblock the Notifications