कर्नाटक में फिर गहराया सरकार पर संकट, दो कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी नेताओं से की मुलाकात

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद से मध्‍य प्रदेश और कर्नाटक की राजनीति में हाहाकरा मचा हुआ है। बात अगर सिर्फ कनार्टक की करें तो यहां भारतीय जनता पार्टी ने 28 लोकसभा सीटों में से 25 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके बाद से कर्नाटक की जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर संकट के बादल छाने की अटकलें तेज हो गई हैं। इन्‍हीं अटकलों के बीच कांग्रेस नेता रमेश जारकीहोली और डॉक्टर सुधाकर ने रविवार को बेंगलुरु में भारतीय जनता पार्टी के नेता एसएम कृष्णा के आवास पर बीजेपी नेता आर अशोक से मुलाकात की है।

मुलाकात के बाद क्‍या कहा रमेश जारकीहोली ने

मुलाकात के बाद क्‍या कहा रमेश जारकीहोली ने

हालांकि, कांग्रेस विधायकों ने कहा कि यह मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार भेंट थी। जरकिहोली ने इस मुलाकात पर कहा, 'यह कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी। हम सिर्फ एस एम कृष्णा जी से मिलने आए थे और उन्हें कर्नाटक में बीजेपी ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की है, हम उन्हें बधाई देने आए थे। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।'

बीजेपी नेता ने कहा- कांग्रेसी नेताओं से मित्रता नहीं

बीजेपी नेता आर अशोक ने भी कांग्रेस नेता रमेश जारकीहोली से किसी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं पार्टी के मामलों पर चर्चा करने के लिए एसएम कृष्णा जी से मिलने आया था। कांग्रेस नेताओं रमेश जारकीहोली और डॉ सुधाकर से मेरी कोई मित्रता नहीं है।'

निर्दलीय विधायक और अभिनेत्री सुमालता अंबरीश ने भी बीजेपी नेता एसएम कृष्णा से मुलाकात की

एक अन्य मामले में लोकसभा चुनाव में मंड्या से जीतीं निर्दलीय विधायक और अभिनेत्री सुमालता अंबरीश ने भी बीजेपी नेता एसएम कृष्णा से मुलाकात की है। उन्होंने इस बारे में कहा, 'यह मेरा फर्ज है कि मैं सभी बधाई देने वालों से मिलकर उन्हें धन्यवाद दूं। मैं 29 मई को मंड्या जाऊंगी। मैं उन सभी को श्रेय देना चाहूंगी जिन्होंने मेरे लिए कड़ी मेहनत की है।' आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी को 2018 के विधानसभा चुनाव में 222 में 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इसके अलावा कांग्रेस के खाते में 78 और जेडी-एस के खाते में 37 सीटें आई थीं। हालांकि बीजेपी सरकार बनाने में असफल रही थी क्योंकि कांग्रेस और जेडीएस के बीच गठबंधन हो गया था। गठबंधन सरकार में जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+