कर्नाटक: कांग्रेस-जेडीएस के 15 बागी विधायक भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के 15 बागी विधायक गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा नेता और मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की मौजूदगी में इन विधायकों ने बेंगलुरु में भाजपा की सदस्यता ली। कांग्रेस और जेडीएस के 17 विधायक पार्टी लाइन के बाहर चले गए थे। इन विधायकों की बगावत के चलते ही कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार गिर गई थी। अब इनमें से 15 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं।

कर्नाटक: कांग्रेस-जेडीएस के 15 बागी विधायक भाजपा में शामिल

एक दिन पहले (बुधवार) दिए फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस और जेडीएस से बगावत करने वाले 17 विधायकों की की अयोग्यता बरकरार रखी है लेकिन इनको बड़ी राहत देते हुए उपचुनाव लड़ने की इजाजत दी है। 17 विधायकों को कर्नाटक के पूर्व स्पीकर केआर रमेश कुमार ने अयोग्य घोषित कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कर्नाटक में 17 बागी विधायकों को विधानसभा स्पीकर के अयोग्य ठहराए जाने के फैसले को सही ठहराया है। साथ ही इन विधायकों को राहत देते हुए सभी 17 विधायकों को उपचुनाव में हिस्सा लेने की इजाजत दी है। विधानसभा स्पीकर ने इन विधायकों को अयोग्य घोषित करने के साथ ही अगले चुनाव यानी 2023 तक के लिए कोई चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था। कोर्ट ने विधायकों के 2023 तक अयोग्य ठहराए जाने के फैसले को रद्द कर दिया। अब ये विधायक उपचुनाव लड़ सकेंगे।

इन विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने की वजह से 17 में से 15 सीटों के लिए पांच दिसंबर को उपचुनाव हो रहे हैं। अयोग्य विधायकों ने अपनी याचिका में 5 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव पर रोक लगाने की मांग की थी। विधायकों का कहना था कि उपचुनाव तब तक नहीं होने चाहिए, जब तक कि उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला न आ जाए।

इसी साल जुलाई में कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर ने दल-बदल कानून के तहत इन 17 विधायकों को अयोग्य घोषित किया था। विधायकों में 14 विधायक कांग्रेस के जबकि तीन विधायक जेडीएस के थे। इन विधायकों के बागी हो जाने के बाद जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार गिर गई थी। जिसके बाद बीजेपी ने बीएस येदियुरप्पा की अगुवाई में राज्य में सरकार बनाई थी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+