कर्नाटक के श्रम मंत्री शिवराम हेब्बर कोरोना पॉजिटिव, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी संक्रमित
नई दिल्ली। कर्नाटक के श्रम मंत्री ए शिवराम हेब्बर की कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उनकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्हें प्रारंभिक लक्षण हैं और घर पर रहकर ही इलाज कर रहे हैं। मंत्री ने खुद ही इसके बारे में जानकारी दी है।

हेब्बर ने ट्वीट में लिखा कि 'मैने और मेरी पत्नी ने कोरोना का टेस्ट कराया था जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चूंकि बीमारी के कोई लक्षण नहीं है इसलिए डॉक्टरों की सलाह पर होम क्वारंटीन रहकर इलाज करने का फैसला किया है।' उन्होंने अपने शीघ्र ठीक होने का भरोसा जताया है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने श्रम मंत्री ए शिवराम हेब्बर और उनकी पत्नी के शीघ्र स्वस्थ होकर काम पर लौटने की कामना की है।
बता दें कि ए शिवराम से पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा, वन मंत्री आनंद सिंह, पर्यटन मंत्री सीटी रवि, स्वास्थ्य मंत्री श्रीरामुलु, विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस के राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार कोरोना से संक्रमित होकर पूर्ण स्वस्थ हो चुके हैं।
कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा भी कोरोना पॉजिटिव
वहीं हरियाणा से कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दीपेंद्र ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने लिखा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों के निर्देश के अनुसार बाकी टेस्ट किए जा रहे हैं। आप सभी की दुआ से शीघ्र ठीक होकर आप सबसे बीच वापस लौटूंगा। जो लोग गत दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं आइसोलेट हों और अपनी जांच करवाएं।












Click it and Unblock the Notifications