फिर से पापा बनने वाले हैं संजय कपूर, दो साल पहले ही करिश्मा कपूर को दिया था तलाक

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर एक बार फिर से पिता बनने जा रहे हैं, उनकी वाइफ प्रिया सचदेव गर्भवती हैं और दिसंबर में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। आपको बता दें कि संजय और प्रिया ने पिछले साल ही शादी की थी। संजय की जहां ये तीसरी शादी है वहीं प्रिया की भी ये दूसरी शादी है।

संजय को करिश्मा से दो बच्चे, समीरा और कियान हैं ...

संजय को करिश्मा से दो बच्चे, समीरा और कियान हैं ...

संजय को करिश्मा से दो बच्चे, समीरा और कियान हैं वहीं प्रिया भी अपने पूर्व पति बिजनेसमैन विक्रम चटवाल की बेटी सफ़ीरा को जन्म दे चुकी हैं। संजय और करिश्मा के रिश्ते के टूटने की वजह प्रिया सचदेव को ही माना जाता है। करिश्मा ने संजय पर बेवफाई का आरोप लगाया था तो वहीं संजय का कहना था कि करिश्मा ने उससे शादी केवल पैसे के लिए की थी।

 पहली मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई

पहली मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई

तो वहीं संजय और प्रिया की पहली मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई थी। जिसके बाद दोनों करीब आए। पांच साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की थी। मालूम हो कि प्रिया सचदेव होटल मालिक विक्रम चटवाल की एक्स वाइफ हैं।

'नील एंड निक्की'

'नील एंड निक्की'

41 साल की प्रिया एक्टर, सिंगर और मॉडल प्रिया सचदेव ने कई टीवी धारावाहिकों के अलावा यश चोपड़ा की फिल्म 'नील एंड निक्की' में भी छोटा सा रोल किया था। प्रिया ने पढ़ाई पूरी करते ही न्यूयॉर्क के बड़े होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल से शादी कर ली थी लेकिन दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए।

संजय कपूर की पहली शादी डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई

संजय कपूर की पहली शादी डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई

जबकि संजय कपूर की पहली शादी डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी। नंदिता से तलाक के 10 दिन बाद ही संजय ने करिश्मा से शादी की थी। 2003 को शादी के 13 साल बाद संजय और करिश्मा 2016 में अलग हो गए।बच्चों को करिश्मा के पास रहने दिया गया और बच्चों का खर्चा संजय को उठाने के लिए कहा गया।

करिश्मा भी करेंगी शादी?

करिश्मा भी करेंगी शादी?

जहां संजय और प्रिया अपने जीवन में मगन हैं वहीं दूसरी ओर करिश्मा को भी इन दिनों बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल के साथ अक्सर देखा जाता है लेकिन दोनों ही अपने रिश्ते पर कुछ भी कहने से बचते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+