Kargil Vijay Diwas: जवानों की शहादत पीढ़ियों को करेगी प्रेरित : PM मोदी

नई दिल्‍ली। कारगिल विजय दिवस के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हम 1999 में हमारे देश की रक्षा करने वाले सशस्त्र बलों के साहस और दृढ़ संकल्प को याद करते हैं। उनकी वीरता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी, मालूम हो कि कृतज्ञ राष्ट्र भारत आज कारगिल पर विजय की 21वीं वर्षगांठ मना रहा है। 1999 में आज ही के दिन भारत के वीर सपूतों ने कारगिल की चोटियों से पाकिस्तानी फौज को खदेड़कर तिरंगा फहराया था।

Recommended Video

    Kargil Vijay Diwas: PM Modi ने Man Ki Baat में सैनिकों की बहादुरी पर क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी
    जवानों की शहादत पीढ़ियों को करेगी प्रेरित : Pm मोदी

    विजय दिवस पर देश के देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर मैं समस्त देश​वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। कारगिल की ​विजय दिलाने वाले सेना के जवानों की शहादत सदैव हमारे लिए प्रेरणा के स्त्रोत के रूप में काम करेगी।

    भारत के वीरों पर देश को गर्व

    तो वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा कि करगिल विजय दिवस भारत के स्वाभिमान, अद्भुत पराक्रम और दृढ़ नेतृत्व का प्रतीक है। मैं उन शूरवीरों को नमन करता हूँ, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से करगिल की दुर्गम पहाड़ियों से दुश्मन को खदेड़ कर वहाँ पुनः तिरंगा लहराया। मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित भारत के वीरों पर देश को गर्व है।

    527 भारतीय जवान शहीद हुए थे

    बता दें कि 1998 की सर्दियों में ही कारगिल की ऊंची पहाडि़यों पर पाकिस्‍तानी घुसपैठियों ने कब्‍जा जमा लिया था। 1999 की गर्मियों की शुरुआत में जब सेना को पता चला तो सेना ने उनके खिलाफ ऑपरेशन विजय चलाया। करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर कारगिल में लड़ी गई इस जंग में 527 भारतीय जवान शहीद हुए थे। वह सैन्‍य ऑपरेशन आठ मई को शुरू हुआ और 26 जुलाई को खत्म हुआ। करीब दो महीने तक चला कारगिल युद्ध भारतीय सेना के साहस और ताकत का ऐसा उदाहरण है जिस पर हर भारतीय को गर्व है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+