करीना कपूर ने बेहद खास अंदाज में दी आमिर खान को जन्मदिन की बधाई
आज आमिर अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने आमिर को जन्मदिन की बधाई दी है। इस मौके पर करीना कपूर ने आमिर को बेहद खास अंदाज में बधाई दी है।
बॉलीवुड। बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। कहते हैं आमिर उसी फिल्म को साइन करते हैं जिसकी स्क्रिप्ट उन्हें बेहद दमदार और एकदम हटकर लगे। इसलिए उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है।

आज आमिर अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने आमिर को जन्मदिन की बधाई दी है। इस मौके पर करीना कपूर ने आमिर को बेहद खास अंदाज में बधाई दी है। करीने ने उनकी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से आमिर का नया लुक शेयर किया है, जिसे आपने पहले नहीं देखा होगा। आमिर का यह लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इस नए पोस्टर में आमिर ने सिर पर पगड़ी पहन रखी है। उनकी लंबी दाढ़ी है और उनके गले में एक फीता भी है। इस फीते ने लोगों के दिमाग में सस्पेंस क्रिएट कर दिया है कि क्या आमिर फिल्म में किसी दर्जी की भूमिका में नजर आएंगे? दोस्तों ये तो बाद की बात है कि आमिर फिल्म में लाल सिंह चड्ढा के रूप में क्या गुल खिलाने वाले हैं, लेकिन फिलहाल उनका यह लुक खासा वायरल हो रहा है।
करीना ने उनके इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे माई लाल। यहां आपके जैसा कोई हो ही नहीं सकता। इंतजार नहीं कर पा रही हूं कि कब लोग इस डायमंड फिल्म में आपके जादू को देखेंगे, जो आपने इस फिल्म में चलाया है।
आपको बता दें कि लाल सिंह चड्ढा ऑस्कर विजेता फिल्म फॉरेस्ट गम्प का हिंदी वर्जन है। आमिर की अन्य फिल्मों की तरह लोग इस फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले कई वर्षों से आमिर अपनी फिल्मों को लेकर काफी चूजी हो गए हैं। हाल की के वर्षों में उनकी सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही हैं। उम्मीद है आमिर की यह फिल्म भी सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी।












Click it and Unblock the Notifications