Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मीडिया के सामने एक-दूसरे पर कीचड़ उछालना ठीक नहीं', करण मेहरा-निशा रावल पर इंडस्ट्री के लोगों ने क्या कहा?

'मीडिया के सामने एक-दूसरे पर कीचड़ उछालना ठीक नहीं', करण मेहरा-निशा रावल पर इंडस्ट्री के लोगों ने क्या कहा?

मुंबई, 03 जून: टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल करण मेहरा और निशा रावल की शादी टूटने और पारिवारिक विवाद की खबरों ने कई लोगों को झकझोर दिया है। टीवी इंडस्ट्री के कई लोगों ने निशा रावल और करण मेहरा के रिश्तों पर बात की है। कई लोगों ने कहा है कि वह हैरान है कि दोनों के रिश्तों में इतनी कड़वाहट है। 2012 में करण मेहरा और निशा रावल ने शादी की थी। शादी से पहले 6 साल दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। 31 मई की रात निशा ने घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप लगवाकर करण मेहरा की गिरफ्तारी करवाई। 1 जून को करण मेहरा को जमानत मिली। निशा ने 1 जून को मीडिया से कहा कि करण का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है और वह कई बार उनपर हाथ उठा चुके हैं। अपनी सफाई में करण ने कहा है कि निशा का नेचर बहुत ही एग्रेसिव है। इसी वजह से वह उनसे तलाक लेना चाहते हैं। करण ने कहा कि उन्होंने निशा के साथ मारपीट नहीं की है। आइए जानें इस मुद्दे पर किसने क्या कहा है?

'मीडिया के सामने रिश्तों पर बोलना ठीक नहीं'

'मीडिया के सामने रिश्तों पर बोलना ठीक नहीं'

टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने कहा, '' मैं करण और निशा के बारे में जानकर हैरान हूं..., मैं उनके कई सालों के रिश्ते के बारे में सोचने लगी। इसने मुझे बहुत प्रभावित किया। मैं व्यक्तिगत रूप से सोचती हूं कि आपको अपने पारिवारिक विवाद और झगड़े को सार्वजनिक रूप से नहीं लाना चाहिए। यह सम्मानजनक नहीं है। मै इसका समर्थन नहीं करती। उन्हें मीडिया में एक-दूसरे पर कीचड़ उछालना नहीं चाहिए, ये बातें नहीं करनी चाहिए, इसका कोई सेंस नहीं बनता है। हालांकि मैं ये कहने वाली कोई नहीं हूं। लेकिन सार्वजनिक रूप से सामने आना और अपने मामलों के बारे में बात करना अच्छा नहीं है।"

विश्वास नहीं हो रहा है कि करण ऐसा करेगा...: अंगद हसीजा

विश्वास नहीं हो रहा है कि करण ऐसा करेगा...: अंगद हसीजा

टीवी एक्टर अंगद हसीजा जो करण और निशा दोनों को एक दशक से जानते हैं, करण का समर्थन करते हुए कहते हैं, ''मैं उन्हें एक बहुत ही प्यारे कपल के रूप में जानता हूं। तो यह चौंकाने वाला था, लेकिन कहीं मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि करण ऐसा कुछ करेगा, निशा के साथ जो कुछ भी हुआ, वो करण नहीं कर सकता है। पूरी इंडस्ट्री को पता है कि वह कितने सभ्य इंसान हैं। मैं उसके अफेयर के बारे में नहीं जानता, लेकिन वह किसी को चोट नहीं पहुंचा सकता। मुझे नहीं लगता कि उसने उसे (निशा) मारा होगा।"

Recommended Video

    Mumbai में Coronavirus केस कम होने के बाद Bollywood को Unlock करने की उठी मांग | वनइंडिया हिंदी
    कश्मीरा शाह बोलीं- दोनों को एक-दूसरे के लिए हो रहा होगा दर्द

    कश्मीरा शाह बोलीं- दोनों को एक-दूसरे के लिए हो रहा होगा दर्द

    अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने करण मेहरा और निशा रावल के बच्चे को लेकर जताई चिंता। कश्मीरा शाह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''ये मेरे दोस्त हैं। ये वे लोग हैं जिन्हें मैं बहुत प्यार करती हूं। मुझे यकीन है कि एक-दूसरे को दर्द देकर, दोनों को दर्द हो रहा होगा। मैं ये इसलिए लिख रही हूं क्योंकि इस मामले में मैं किसी एक का पक्ष नहीं ले सकती हूं। मुझे दोनों और खासकर निशा और करण के बेटे (काविश) की चिंता है। मेरा विश्वास करो, मुझे दोनों पक्षों के लोगों द्वारा बताया गया है। हालांकि मैं निशा का पक्ष ज्यादा नहीं जानती हूं इसलिए मैं उनको भी कुछ नहीं बोल सकती, करण हमेशा काविश का पिता रहेगा, इसलिए मैंने न्यूट्रल रहना चुना है।''

    गौरव चोपड़ा बोले- बच्चे के लिए निशा और करण...

    गौरव चोपड़ा बोले- बच्चे के लिए निशा और करण...

    गौरव चोपड़ा, जो निशा और करण दोनों के करीबी दोस्त हैं, ने कहा कि उन्हें अपने बच्चे कविश की खातिर स्थिति से अच्छे से निपटना चाहिए। पिंकविला से बात करते हुए गौरव चोपड़ा ने कहा,'' इसमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है। जब वह बड़ा हो जाता है और यह सब पढ़ता है, तो मैं नहीं चाहता कि यह उस पर असर करे। कम से कम उस बच्चे के लिए, जिसके लिए मुझे वास्तव में बहुत प्यार है, मैं वास्तव में चाहता हूं कि इसे शांति से निपटाया जाए और मतभेदों को सुलझाया जा सके ताकि काविश इफेक्ट ना हो। वह मुझे बहुत प्यारा है और मुझे अपने पेस्ट्री चाचू (पेस्ट्री चाचा) मानता है क्योंकि मैं उसके लिए कई तरह की पेस्ट्री लेकर जाता हूं। मैं हमेशा के लिए इसे पसंद करूंगा। जहां तक करण और निशा का सवाल है, अगर कोई माफी बाकी है, कोई समझौता करना है, कोई बीच का रास्ता है जो उनके रिश्ते को पटरी पर लाने में मदद कर सकता है, तो मुझे लगता है कि उन्हें वही कर लेना चाहिए।''

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+