करण मेहरा के सपोर्ट में आए बिग बॉस विनर मनवीर गुर्जर, निशा रावल के मारपीट के आरोपों पर कही यह बात

मुंबई, जून 02: टेलीविजन का सबसे हिट शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल के बीच आई तल्खी ने टीवी इंडस्ट्री को हैरान करके रख दिया है। मंगलवार को निशा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने करण पर कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं इससे पहले घरेलू हिंसा के लिए उनके खिलाफ पुलिस शिकायत भी दर्ज कराई है।हालांकि मंगलवार को करण को जमानत मिल गई थी। इस घटना ने इंटरनेट पर तूफान खड़ा कर दिया है। हालांकि नैतिक यानी करण मेहरा इस पूरे विवाद पर अपनी सफाई पेश कर चुके हैं। लेकिन दोनों का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस विवाद के बाद टीवी स्टार्स दो भागों में बंटते नजर आ रहे हैं। एक खेमा निशा के साथ है तो दूसरा करण को सपोर्ट कर रहा हैं। अब इस लिस्ट में बिग बॉस 10 विनर मनवीर गुर्जर का नाम भी शामिल हो गया हैं।

करण मेहरा के सपोर्ट में ट्विट

करण मेहरा के सपोर्ट में ट्विट

बिग बॉस 10 के विजेता मनवीर गुर्जर ने ​करण मेहरा के सपोर्ट में एक ट्विट किया है। करण का समर्थन करते हुए मनवीर गुर्जर ने उनको कठिन समय में मजबूत होने की सलाह दी है। मनवीर ने बताया कि करण बहुत देखभाल करने वाले और विनम्र हैं। उन्होंने एक यूजर के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा कि सही! पूरी तरह से सहमत.. मैं उनसे बिग बॉस 10 में मिला था.. और मार्क माय वर्ड्स.. वह बहुत देखभाल करने वाले और विनम्र थे। कठिन समय भाई करण मेहरा स्टे स्ट्रांग ।

फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा ने शेयर की फोटो

फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा ने शेयर की फोटो

वहीं इससे पहले कश्मीरा शाह और फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा ने मंगलवार को निशा रावल का सपोर्ट किया था। रोहित ने घायल निशा की एक तस्वीर शेयर करते लिखा कि मैं वर्षों से खामोशी से पीड़ित को देख रहा हूं, आखिरकार उसने मदद के लिए रोने और अपने और बच्चे के लिए खड़े होने का फैसला किया। एक दोस्त से मदद के लिए बहुत दूर रोना। मेरी बेस्टी को ऐसी हालत में देखकर हैरानी होती है। क्या कुछ ही समय में एक आदमी को दानव बना देता है ?

निशा ने करण पर लगाए गंभीर आरोप

निशा ने करण पर लगाए गंभीर आरोप

इधर, करण मेहरा पर घरेलू लड़ाई की शिकायत पर उनकी गिरफ्तारी के बाद मंगलवार सुबह जमानत दे दी गई थी। बाद में दिन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान निशा ने करण पर अफेयर रखने और उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया। निशा ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उसने मुझे पीटा है। वह एक अभिनेता है, वह बहुत स्मार्ट है, वह कैमरे को समझता है। उसने मेरा चेहरा पीट-पीटकर नीला कर दिया। मुझे जोर से मुक्का भी मारा। हमारे घर में जहां भी सीसीटीवी लगे हैं, वहां वो कुछ नहीं करता लेकिन हमारे बेडरूम में सीसीटीवी नहीं है। वह वहां मेरे साथ बुरा बर्ताव करता था।

करण ने दी अपनी सफाई

करण ने दी अपनी सफाई

वहीं निशा के आरोपों पर करण ने भी अपना पक्ष रखा। करण ने दावा करते हुए बताया है कि वह बाइपोलर, हिंसक है और तलाक के बाद जितना पैसा दे सकता था, उससे अधिक चाहती थी। करण ने पिटाई के आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि मैं बाथरूम में जाने के लिए उठा जब निशा ने अचानक दीवार पर अपना सिर पटक दिया और कहा, 'अब देखों क्या होता है'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+