कपिल सिब्बल: गुजरात के पूर्व गृहमंत्री अमित शाह पर तीन हत्याओं का आरोप

सिब्बल ने इन तथ्यों के सहारे सीधे नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो मादी यह कहते हैं कि संसद में भ्रष्ट लोगों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए लेकिन स्वयं मोदी हत्या के आरोपी के बगल में बैठकर चाय पीते हैं। सिब्बल ने यह भी बताया कि गुजरात में जो भी फर्जी एनकाउंटर हुए हैं उन सभी बातों की जानकारी मुख्यमंत्री दफ्तर को थी मतलब नरेंद्र मोदी काे थी।
कपिल सिब्बल ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बोला कि प्रजापति एनकाउंटर केस में मोदी के साथ-साथ उनके खास अमित शाह भी संलिप्त थे। प्रेस वार्ता के दौरान सरकारी दस्तावेजों काे प्रस्तुत करते हुए बसब्बल ने कहा कि सीबीआई ने नरेंद्र मोदी से कभी नहीं पूछताछ की। ऐसे में अब इस मामले को एक बार फिर से आम जनता के सामने लाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications