मोदी नहीं सिब्बल है देश के लिए खतरनाक: बुखारी
ऐेसे में जामा मस्जिद युनाइटेड फोरम के अध्यक्ष और मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी के भाई याह्या बुखारी का यह बयान कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेर सकता है और आने वाले चुनावों में उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
याह्या बुखारी ने साफ लफ्जों में कहा है कि देश के मुसलमानों को मोदी से नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल से खतरा है। सिब्बल से बुरी तरह से नाराज बुखारी ने कहा है कि कपिल सिब्बल को हराने के लिए कुछ भी कर सकते हैं और वह किसी भी सूरत में सिब्बल को वोट नहीं पड़ने देंगे और अगर कोई बेहतर प्रत्याशी नहीं मिला तो नोटा का इस्तेमाल करेंगे।
बुखारी की शिकायत है कि ‘कपिल सिब्बल ने 2004 में लोकसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि वो सरकार में जामा मस्जिद की नुमाइंदगी करवाएंगे और जामा मस्जिद इलाके का विकास करेंगे, लेकिन उन्होंने यह वादा नहीं निभाया और तो और उन्हें तो अपने निर्वाचन क्षेत्र के बारे में कुछ भी अता-पता नहीं है।
मालूम हो कि कांग्रेस बीजेपी के पीएम इन वेटिंग नरेन्द्र मोदी पर लगातार मुसलमानों से परहेज करने का आरोप लगाती आ रही है और खुद को मुस्लिमों का हितैषी, कपिल सिब्बल खुद कई बार मोदी पर सांप्रदायिक बता चुके हैं ऐसे में सिब्बल के खिलाफ बुखारी का यह बयान ना केवल सिब्बल बल्कि कांग्रेस के लिए भी घातक हो सकता है।













Click it and Unblock the Notifications