देश तो नहीं बदला, हां प्रधानमंत्री जरूर बदल गए हैं: सिब्बल

कपिल सिब्बल ने कहा कि मोदी जी कैशलैस सोसायटी की बात कर रहे हैं लेकिन उन्हें पता ही नहीं है कि कैशलेस का मतलब क्या है।

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी अर्थव्यवस्था के बारे में कुछ नहीं जानते, बस घोषणाएं करते रहते हैं।

kapil

कपिल सिब्बल ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश को अजीब स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। नोटबंदी के बाद काम-काज तो छोड़िए गरीब आदमी के सामने जिंदा रहना ही चुनौती बन गया है।

सिब्बल ने कहा कि मोदी जी कैशलैस सोसायटी की बात कर रहे हैं लेकिन उन्हें पता ही नहीं है कि कैशलेश क्या होता है। उन्होंने कहा कि आधी रात को अगर मेरे परिवार में कोई बीमार होता है, तो क्या मैं बैंक में जाऊंगा कि मेरा चैक काट दो। वो कैश जो आदमी बुरे वक्त के लिए अपने पास रखता है, वो कालाधन नहीं है।

सिब्बल ने 1978 की नोटबंदी से आज के वक्त की तुलना करने पर कहा कि 1978 में जिन नोटों का विमुद्रीकरण किया वो सिर्फ करेंसी के 2 फीसदी थे, लेकिन आज 85 फीसदी करेंसी को बंद कर दिया गया है। इसका प्रभाव गरीब पर पड़ा है।

हमारी योजनाओं से लाभ ले रहे मोदी

सिब्बल ने कहा कि आधार कार्ड का विपक्ष में होते हुए भाजपा विरोध कर रही थी, आज आधार ही उनकी हर योजना का हिस्सा है। कपिल सिब्बल ने कहा कि वो हमारी योजनाओं को अपना बताकर भाषण दे रहे हैं।

कपिल सिब्बल ने कहा कि जो लोग नोचबंदी के कारण मरे हैं, उनके लिए मोदी जी को जवाब देना चाहिए। सिब्बल ने कहा कि हर रोज एक योजना आ रही है जिससे लोगों को लगे कि देश बदल रहा है लेकिन कुछ नहीं बदल रहा।

सिब्बल ने कहा कि देश तो नहीं बदला हां, मोदी जी बदल गए। वो जरूर रेल की पटरियों से बहुत ऊपर तक पहुंच गए। सिब्बल ने कहा कि मोदी जी को देश की परेशानी को समझना चाहिए और राहत के लिए कदम उठाने चाहिएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+