गुजरात दंगे पर मोदी के दुख पर सिब्बल ने उठाए सवाल

ब्लॉग के जरिए सिब्ब्ल ने भी मोदी पर वार किया, कहा दर्द बयां करने के लिए 11 साल का समय बहुत लंबा होता है। इतना ही नहीं सिब्बल ने कहा है कि मोदी के ब्लॉग में झलका यह दर्द और दुख उन लोगों के लिए है जिनका समर्थन और सहानुभूति मई 2014 के चुनाव में महत्वपूर्ण रहने वाला है। सिब्बल ने कहा है कि दंगा पीड़ितों की दुर्दशा पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है न कि मोदी पर। मोदी ने शुक्रवार को अपने ब्लॉग में कहा था कि 2002 के गुजरात दंगों ने 'उन्हें भीतर तक हिलाकर रख दिया था।'












Click it and Unblock the Notifications