कपिल सिब्बल पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, कहा- अगर उन्हें BJP से राज्यसभा जाना है तो चले जाएं

नई दिल्ली, मार्च 16। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में हुई हार के बाद से कांग्रेस में लगातार मंथन चल रहा है, लेकिन इस मंथन के बीच पार्टी के कई दिग्गज नेता कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। इनमें कपिल सिब्बल का नाम इन दिनों सबसे उपर है, जिन्होंने हाल ही में गांधी परिवार को लेकर टिप्पणी की थी। उनकी टिप्पणी को लेकर गांधी परिवार में विश्वास रखने वाले नेता लगातार कपिल सिब्बल पर निशाना साध रहे हैं। ऐसे में अधीर रंजन चौधरी ने कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला बोला है।

Recommended Video

    UP Election Results 2022: Kapil Sibal पर Adhir Ranjan के बाद Ashok Gehlot का तंज | वनइंडिया हिंदी
    Adhir ranjan chaudhary vs Kapil sibbal

    अधीर रंजन चौधरी ने सिब्बल को बताया 'एहसान फरामोश'

    अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि जब वो कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में मंत्री थे तो उन्हें पार्टी में सबकुछ अच्छा लग रहा था, लेकिन अब उन्हें पार्टी में सब बुरा लग रहा है। अधीर रंजन ने कहा है कि कपिल सिब्बल कहां के नेता हैं और वो कहां से आते हैं, वो मुझे नहीं पता। उन्हें कांग्रेस में रहते हुए कई लाभ मिले हैं, जब यूपी सरकार में मंत्री थे तो उन्हें पार्टी में सबकुछ अच्छा लग रहा था, लेकिन अब जब यूपीए सत्ता में नहीं है तो उन्हें सबकुछ बुरा लग रहा है।"

    कपिल सिब्बल को BJP में जाना है तो चले जाएं- चौधरी

    अधीर रंजन चौधरी ने आगे कहा है कि कपिल सिब्बल के बयान पिछले काफी समय से सीधे तौर पर बीजेपी को फायदा पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि सिब्बल का मकसद सिर्फ और सिर्फ राज्यसभा जाना है और अगर ऐसा ही है तो उन्हें बीजेपी से कहकर राज्यसभा चले जाना चाहिए। अधीर रंजन चौधरी के अलावा कांग्रेस के कई बड़े नेता कपिल सिब्बल के बयान से काफी नाराज हैं। एक दिन पहले ही अशोक गहलोत ने भी कपिल सिब्बल पर हमला बोला था।

    क्या कहा था कपिल सिब्बल ने?

    आपको बता दें कि इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में कपिल सिब्बल ने कहा था कि यह पूरी तरह से मेरा निजी विचार है कि मैं आज के समय में 'घर की कांग्रेस' की जगह 'सभी की कांग्रेस' चाहता हूं। मैं निश्चित रूप से 'घर की कांग्रेस' नहीं चाहता और मैं अपनी आखिरी सांस तक 'सब की कांग्रेस' के लिए लड़ूंगा।" कपिल सिब्बल का निशाना गांधी परिवार को लेकर था कि पार्टी का नेतृत्व सिर्फ एक परिवार ही ना करे। उन्होंने कहा था कि गांधी परिवार को इस वक्त नेतृत्व छोड़ बाकि लोगों को जिम्मेदारी देनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+