कर्नाटक चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस को कपिल सिब्बल ने दिया संदेश, कहा- 'अगले 5 साल के लिए...'
Karnataka Assembly Election Result 2023: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा है कि कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनाव को जीतने की हकदार थी।

Karnataka Assembly Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जोरदार जीत दर्ज करने के एक दिन बाद रविवार (14 मई) को राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने अपनी पूर्व पार्टी को सलाह दी है। कपिल सिब्बल ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी खुले, ईमानदार, गैर-भेदभावपूर्ण से अगले पांच वर्षों के लिए जनता का दिल जीतें।
अपने एक ट्वीट में कपिल सिब्बल ने कहा, ''कर्नाटक, चुनाव जीतना बहुत कठिन है। लोगों का दिल जितना मुश्किल है। अगले पांच सालों के लिए खुले, ईमानदार, गैर-भेदभावपूर्ण बनकर लोगों का दिल जीतें।" उन्होंने अपने ट्वीट में आगे कहा, ''बीजेपी इसमें से कुछ भी नहीं होने के कारण हार गई है।''
इससे पहले कर्नाटक चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए सिब्बल ने ट्वीट किया था, "प्रधानमंत्री हार गए, कर्नाटक के लोग जीत गए। केरल स्टोरी, विभाजनकारी राजनीति, अहंकार, और झूठ थी। कांग्रेस जीत की हकदार थी।''
कपिल सिब्बल ने पिछले साल मई 2023 में कांग्रेस छोड़ दी थी। समाजवादी पार्टी के समर्थन से एक स्वतंत्र सदस्य के रूप में वह राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। कपिल सिब्बल ने लगातार कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकारों के दौरान केंद्रीय मंत्री रहे हैं।
कपिल सिब्बल G23 के सदस्य भी थे, जो संतुष्ट कांग्रेस नेताओं का एक समूह था, जिन्होंने पार्टी के कामकाज के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की थी और सुधारों और आत्मनिरीक्षण करने को कहा था। उन्होंने हाल ही में अन्याय से लड़ने के उद्देश्य से एक गैर-चुनावी मंच 'इंसाफ' भी शुरू किया है।ॉ
कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दों पर कर्नाटक में भाजपा को करारी हार दी है। कांग्रेस ने कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा में 135 सीटों पर जीत हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications