क्यों ट्रेंड कर रहे कपिल सिब्बल? राज्य सरकारों से केस लड़ने के लिए लेते हैं कितने पैसे? फीस चौंकाने वाली
Kapil Sibal: देश के सबसे मशहूर वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल इन दिनों सुर्खियों में हैं। गूगल पर कपिल सिब्बल ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके बारे में बातें कर रहे हैं। जानते हैं क्यों? असल में कपिल सिब्बल इन दिनों देशभर में चर्चित हुए कोलकाता जूनियर डॉक्टर रेप-हत्या केस में पश्चिम बंगला की ममता बनर्जी की सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पैरवी कर रहे वकील कपिल सिब्बल अपनी फीस को लेकर भी सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर जहां ममता सरकार को इस केस में लापरवाही से बचाने के लिए कपिल सिब्बल के पैरवी की आलोचना हो रही है। तो वहीं कई लोग ये कह रहे हैं कि कपिल सिब्बल को केस लड़ने के लिए ममता बनर्जी की सरकार की ओर से लाखों में फीस दी गई है।

ये भी पढ़ें- Kolkata Rape Case: चीफ जस्टिस के सवालों पर बुरे फंसे कपिल सिब्बल, जवाब देना हुआ मुश्किल
ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत के सबसे अमीर वकीलों में शुमार कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में एक सुनवाई के लिए कितना फीच चार्ज करते हैं। हम आपको ये भी बताएंगे किसी राज्य सरकार की तरफ से केस लड़ने के लिए कपिल सिब्बल कितनी फीस लेते हैं।
Kapil Sibal Fees: कपिल सिब्बल फीस
🔴 वकील कपिल सिब्बल न केवल अपने कानूनी कौशल के लिए देश-विदेश में मशहूर हैं, बल्कि भारत के सबसे अमीर और सबसे अधिक फीस लेने वाले वकीलों में से एक हैं। उनकी फीस कानूनी क्षेत्र में उनके कद और विशेषज्ञता को भी दर्शाती है।
🔴 रिपोर्ट के मुताबिक कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में हर सुनवाई के लिए 14 से 16 लाख रुपये तक फीस लेते हैं। हालांकि ये सीमा 20 से 25 लाख रुपये तक भी हो जाती है।
🔴 वहीं हाई कोर्ट में 9 से 16 लाख रुपये तक की फीस चार्ज करते हैं। कपिल सिब्बल की फीस रेंज उन्हें देश के सबसे महंगे वकीलों में से एक बनाती है।

Kapil Sibal Notable Cases Fees: कपिल सिब्बल के केस और उसके फीस?
⚫️ झारखंड सरकार भ्रष्टाचार मामला (Jharkhand Govt Corruption Case): झारखंड सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली इस हाई-प्रोफाइल केस में कपिल सिब्बल ने राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व किया था। इस मामले के लिए उन्होंने प्रति सुनवाई 22 लाख रुपये की फीस ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य सरकार ने उन्हें कुल 1.54 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। झारखंड हाई कोर्ट में दायर एक याचिका में इस बात का खुलासा जुलाई 2022 में हुआ था।
⚫️ केरल सरकार सोना तस्करी मामला (Kerala Govt Gold Smuggling Case): कपिल सिब्बल ने सोना तस्करी मामले में केरल सरकार की ओर से पैरवी की थी। सुप्रीम कोर्ट में प्रत्येक उपस्थिति के लिए, उन्हें 15.5 लाख रुपये का भुगतान किया गया था।

कोलकाता रेप-हत्याकांड में CM ममता की ओर से केस लड़ रहे कपिल सिब्बल कितनी लेते हैं फीस?
कपिल सिब्बल हालांकि पश्चिम बंगाल की सरकार से फिलहाल कोलकाल जूनियर डॉक्टर रेप और हत्या केस के लिए कितनी फीस वसूल रहे हैं, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन उनके फीस के आधार पर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक सुनवाई के लिए कपिल सब्बिल ममता सरकार से भी लाखों की फीस चार्ज कर रहे होंगे।
Kapil Sibal Net Worth: कपिल सिब्बल की संपत्ति?
कपिल सिब्बल फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। MyNeta के मुताबिक कपिल सिब्बल की कुल संपत्ति 618 करोड़ रुपये है। वहीं उनपर देनदारियां 92 करोड़ रुपये की है। कपिल सिब्बल के पास दो लग्जरी कार और दिल्ली में आलीशान घर है।
Kapil Sibal Famous Cases: कपिल सिब्बल के मशहूर केस
- राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद केस
- 2जी स्पेक्ट्रम मामला
- तीन तलाक मामला
- राफेल डील विवाद मामला
- हादिया मामला (चुनने का अधिकार)
- वोडाफोन टैक्स मामला
- टाटा संस बनाम साइरस मिस्त्री मामला
- आधार मामला
- नोवार्टिस बनाम भारत संघ मामला
- नेशनल हेराल्ड मामला
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications