नए शो की खबर पर भड़के कपिल शर्मा, कहा-कुछ भी लिखते हैं मीडिया वाले
मुंबई। कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा की वापसी का इंतजार उनके चाहने वाले बड़ी शिद्दत से कर रहे हैं, हाल ही में खबर आई थी कि कपिल अक्टूबर में अपने नए कॉमेडी शो के साथ सोनी टीवी पर वापसी करेंगे लेकिन अब इस बारे में कपिल शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।

कुछ भी छाप देते हैं मीडिया वाले: कपिल शर्मा
अपने जोक्स से लोगों को अपना मुरीद बनाने वाले कपिल शर्मा ने इन सारी बातों का सिरे से खंडन किया है। कपिल ने कहा कि मीडिया वाले उनके बारे में बिना बात किए कुछ भी लिखते हैं। मैंने किसी भी पत्रकार से कोई बात नहीं की है, जो कुछ भी मेरे बारे में लिखा जा रहा है, वो सब मनगंढ़त मीडिया की बातें हैं, मैं मीडिया वालों से निवेदन करता हूं कि प्लीज, मेरे बारे में कुछ भी न लिखें।

कपिल को मीडिया पर फिर आया गुस्सा
आपको बता दें कि कपिल का यूं मीडिया पर बरसना कोई पहली बार नहीं है, वो इससे पहले भी एक मशहूर वेबवसाइट के जाने-माने पत्रकार पर भी भड़क चुके हैं, उन्होंने उस वक्त भी आरोप लगाया था कि उनसे बिना पूछे वेबसाइट उनके बारे में कुछ भी छाप रही थी।

वेबसाइट ने किया था कपिल के नए शो का दावा
आपको बता दें कि पिछले महीने वेबसाइट पीपिंग मून ने खबर छापी थी कि उनसे हुई बातचीत में कपिल शर्मा ने कहा था कि वो वापसी को तैयार है, वह अपने फैन्स के लिए जल्द ही छोटे पर्दे पर 'द कपिल शर्मा शो' का नया सीजन लेकर आएंगे, हालांकि कपिल शर्मा का ये भी कहना है कि अभी सब कुछ शुरुआती स्टेज पर है इसलिए अभी वो इसके बारे में ज्यादा कुछ दर्शकों को बता नहीं पाएंगे लेकिन हां, ये सच है कि मैं वापस आ रहा हूं और दावा करता हूं कि यह शो भी पिछले शो की तरह मजेदार होगा और दर्शकों को खूब मजा आयेगा लेकिन अब कपिल ने सारी बातों से इंकार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications