काम के लिए भटक रही हैं 'द कपिल शर्मा शो' में काम करने वाली शुमोना चक्रवर्ती, बंया किया दर्द
मुंबई। टीवी सीरियल्स से अपनी शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस शुमोना चक्रवर्ती कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में भूरी के किरदार में नजर आती हैं। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और एक्ट्रेस मनीषा कोइराला के साथ फिल्म 'मन' से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली शुमोना चक्रवर्ती को इस शो से काफी पहचान मिली है। लेकिन अब शुमोना को लेकर जो खबर आई है वो अच्छी नहीं है। खुद शुमोना के मुताबिक इस शो के अलावा उनके पास उतना काम नहीं है, जितना होना चाहिए। शुमोना जिस तरह का काम करना चाहती हैं, वह उन्हें मिल नहीं रहा है।

लोगों से काम मांग रही है शुमोना
शुमोना के मुताबिक "मैं ज्यादा मिलती-जुलती नहीं और न ही पार्टियों में शामिल होती हूं। शूटिंग के बाद या तो घर जाती हूं या फिर दोस्तों के साथ वक्त बिताती हूं। कई लोग तो मेरी मौजूदगी को भी भूल गए हैं। लेकिन अब मुझे लगता है कि अगर एक्ट्रेस के तौर पर अपने करियर को जारी रखना है तो अपनी मौजूदगी बनाए रखनी बहुत जरूरी है।" उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे इन दिनों अपने पीआर स्किल्स पर काम कर रही हैं और लोगों से काम मांग रही हैं।

लोगों को लगता है मैं एरोगेंट हूं और ज्यादा मेहनताना मांगती हूं
हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत के दौरान शुमोना ने बताया कि लोगों को उनके बारे में गलतफहमी है, जिसे लेकर वे चिंतित रहती है। उन्होंने कहा, "लोगों को लगता है कि मैं एरोगेंट हूं और ज्यादा मेहनताना मांगती हूं। लेकिन यह सही नहीं है। मैं सभी से कहना चाहती हूं कि एक्ट्रेस होने के नाते मैं वही मांगती हूं, जिसकी हकदार हूं। अच्छे प्रोजेक्ट के लिए मोलभाव भी कर लेती हूं। मेरे पीआर स्किल्स उस लेवल के नहीं हैं। यह बात मुझे देर से समझ आई।

किस तरह के किरदार करना चाहती हैं शुमोना
शुमोना कहती हैं कि काम उन्हें मांगने में कोई शर्म नहीं है। वे अब तक इस धारणा को मानती थीं कि अपने आपको काम के दम पर साबित करो, बाकी सब अपनी जगह है। लेकिन हकीकत यह कि सिर्फ कड़ी मेहनत ही सबकुछ नहीं होती। जब शुमोना से पूछा गया कि वे किस तरह के किरदार करना चाहती हैं तो उन्होंने कहा, "हीरो-हीरोइन वाले दिन गए, अब ज्यादातर फोकस कहानियों और कलाकारों पर होता है। जाहिरतौर पर अगर मुझे कोई लीड पार्ट मिलता है तो मैं कर लेती हूं। लेकिन अगर मुझे प्लॉट के हिसाब से कोई अच्छा कैरेक्टर रोल मिलता है तो मुझे वह भी पसंद है।












Click it and Unblock the Notifications