तो इस वजह से Sidhu ने छोड़ा था Kapil Shrama Show?
नई दिल्ली। सोनी टीवी के मशहूर शो ' द कपिल शर्मा शो' की सफलता अपने पूरे शबाब पर है, ये शो अभी भी सब वर्ग के लोगों को चहेता बना हुआ है, अक्सर इस शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी को लेकर बातें होती रहती हैं और इसी वजह से अक्सर शो के किरदार और कपिल शर्मा खुद शो में सिद्धू की जगह लेने वाली अर्चना पूरण सिंह पर तंज भी कसते रहते हैं लेकिन इस बार कपिल से खुद सिद्धू के शो में वापस ना आने का कारण बताया है।

Sidhu को लेकर कपिल शर्मा ने दिया बड़ा बयान
दरअसल कपिल शर्मा के शो पर इस बार 'पागलपंती' की स्टारकास्ट पहुंची थी, इस दौरान अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, अरशद वारसी और उर्वशी रौतेला शो में धमाल मचाते नजर आए, कपिल ने भी शो के दौरान खूब मस्ती की। शो के दौरान कपिल अनिल कपूर से कहते हैं कि उर्वशी के आते ही आप और अच्छे से शो कर रहे हैं।

उर्वशी जी के आते ही सबकी तपस्या भंग हो जाती हैं: कपिल
जिसके जवाब में कपिल कहते हैं कि सर जी, उर्वशी के आने के बाद तो आपकी आंखें पूरी खुल गईं हैं, इसके बाद कपिल अर्चना पूरन सिंह से कहते हैं कि आपको निकलना हो तो निकल जाओ, क्योंकि उर्वशी जी के आते ही सबकी तपस्या भंग हो जाती हैं, आप जब पिछली बार आई थीं तो सिद्धू जी आपके पीछे-पीछे गए थे और अभी तक आए नहीं और ना जाने कब वो आएंगे, इतना सुनते ही सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।

पुलवामा अटैक पर सिद्धू ने दिया था विवादित बयान
यहां आपको यह भी बता दें पुलवामा अटैक पर विवादित बयान देकर लोगों के निशाने पर आए नवजोत सिंह सिद्धू को 'कपिल के शो' से आउट किया गया था,उनको लेकर लोगों का विरोध बहुत बढ़ गया था, जिसके कारण लोगों ने सिद्धू को शो से बाहर करने अपील चैनल से की थी, अपील पूरी ना होने की सूरत में शो के बहिष्कार करने की बात कही गई थी, जिस पर त्वरित एक्शन लेते हुए चैनल ने सिद्धू को शो से बाहर करके अर्चना पूरण सिंह को शो में लिया था।
तब कपिल ने दिया था ये जवाब...
जबकि कपिल ने एक प्रेसमीट में कहा था कि इस बार शो के निर्माता वो नहीं हैं, शो में कौन है और कौन रहेगा इसका फैसला सोनी और एक्टर सलमान खान की कंपनी ( निर्माता) करती है, ऐसे में सिद्धू और चैनल के बीच क्या बात हुई है, ये उन्हें नहीं पता है, मालूम हो कि पिछले दस महीने से सिद्धू की जगह अर्चना पूरण सिंह शो में नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications