जल्द लौटेगा कपिल शर्मा का शो, कृष्णा ने इशारों-इशारों में कहा-जल्द आ रहे हैं हम

नई दिल्ली, जून 6। कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो को एक बार फिर से शुरू हो सकता है। कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा के इस शो के फैंस इसके दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में ये खबर उनके लिए बड़ी खुशखबरी है, हालांकि आपको बता दें कि फिलहाल चैनल की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी या घोषणा नहीं की गई है।

 Kapil Sharma show back soon, Krushna Abhishek said we are Coming Back

आपको बता दें कि फरवरी में इस शो को ऑफ एयर कर दिया गया था। , लेकिन अब शो से जुड़े कृष्णा अभिषेक ने इशारों-इशारों में जो कहा है वो कपिल शर्मा के फैंस के लिए अच्छी खबर बन गई है। कृष्णा के हिंट दिया है कि जल्द ही कपिल शर्मा शो को फिर से शुरू किया जा सकता है।

कृष्णा ने अपने पोसट के जरिए इस ओर इशारा किया है। कृष्णा ने अपने पोस्ट में द कपिल शर्मा शो के एक क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि जल्द ही काम पर लौटने वाले है। कृष्णा ने कपिल शर्मा शो के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड की छोटी सी क्लिप शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है हम जल्द आने वाले हैं। इस पोस्ट के आने के बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि कपिल शर्मा शो को फिर से शुरू किया जा सकता है। हालांकि चैनल या शो के क्रिएटिव टीम की ओर से ऐसा कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+