योग के सहारे कपिल शर्मा शराब छोड़ने और वजन घटाने में जुटे, अक्षय-ट्विंकल हैं वजह
Recommended Video

मुंबई। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की वापसी का इंतजार उनके चाहने वाले बेसब्री से कर रहे हैं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कपिल की वापसी दिवाली पर नए कॉमेडी शो से हो सकती है। कपिल इन दिनों बैंगलोर स्थित आयुर्वेद आश्रम में डिटोक्सिफिकेशन कार्यक्रम का हिस्सा बने हैं।

ट्वविंकल खन्ना की किताब से कपिल को प्रेरणा मिली
आपको बता दें कि ऐसी खबर है कि कपिल पिछले दो महीने से इसी आश्रम में अपना इलाज करा रहे हैं, जिसके पीछे मशहूर एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना का हाथ बताया जा रहा है। दरअसल ट्विंकल खन्ना की किताब 'पायजामा आर फॉरगिविंग' से कपिल को प्रेरणा मिली है, जिसके बाद कपिल ने, आश्रम को अपने इलाज के लिए चुना।
कपिल ने प्रतिज्ञा की है कि वो शराब को हाथ नहीं लगाएंगे
दरअसल कुछ वक्त पहले कपिल यहां आए थे लेकिन बीच में ही उन्होंने अपना इलाज छोड़ दिया था और मुंबई पहुंचते ही उन्होंने वापस पीना शुरू कर दिया था लेकिन इस बार कपिल ने प्रतिज्ञा की है कि वो अपना संकल्प तोड़ेंगे नहीं और इलाज कराकर ही वापस जाएंगे। खबर है कि कपिल ने पिछले दो महीने से शराब को हाथ भी नहीं लगाया है, उनका 15 किलो वजन बढ़ा हुआ है, जिसे वो कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

कपिल का वजन बढ़ गया है...
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कपिल की बीच किनारे जॉगिंग करते हुए और फिर जिम में खूब पसीना बहाते हुए तस्वीरें सामने आई थीं, कपिल इस आश्रम से 28 अक्टूबर को मुंबई लौट रहे हैं और फिर अपने नए शो की तैयारी में जुटने वाले हैं।
अक्षय कुमार के फिटनेस टिप्स को फॉलो कर रहे हैं कपिल
शुक्रवार को उन्होंने अपने ट्वीटर पेज पर कुछ फैन्स से बातचीत भी की और फिर उन्होंने सबको शुभरात्रि यह कहते हुए लिखा कि उन्होंने इन दिनों जल्दी सोने की आदत डाल ली है, क्योंकि वह इन दिनों अक्षय कुमार को फॉलो कर रहे हैं, चूंकि अक्षय को भी हमेशा से जल्दी सोने की आदत है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications