क्या से क्या हो गई है कपिल शर्मा की हालत, Viral Pic ने खोला राज
Recommended Video

मुंबई। कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा इस वक्त कहां हैं और कैसे हैं , इस बारे में जानने के लिए उनके फैंस काफी बेताब हैं लेकिन इसी बीच कपिल की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोगों को यकीन नहीं आ रहा है कि ये वो ही कपिल हैं, जो लोगों के दिलों में बसा करते थे। वायरल तस्वीर कह रही है कपिल वाकई में इस वक्त बीमार हैं।
कपिल वाकई में बीमार हैं!
वो फोटो में काफी मोटे नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से उनका चेहरा भी अजीब सा लग रहा है, वो अपने डॉग चीकू के साथ हैं, हालांकि वो फोटो में मुस्कुरा रहे हैं लेकिन उनके चेहरे से रौनक गायब ही दिख रही है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक कपिल इस वक्त ग्रीस में हैं, जहां वो मायानगरी की लाइम लाइट से काफी दूर रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। वो इन दिनों काफी हेल्दी लाइफ जी रहे हैं।
कपिल का वजन बढ़ गया है...
आपको बता दें कि इससे पहले कपिल को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था, जहां वो कैमरे की नजरों से बचने की कोशिश कर रहे थे, उस दौरान भी उनका वजह काफी बढ़ा हुआ दिखा था।

कपिल ने किया था वादा-जल्दी वापस आऊंगा
मालूम हो कि इससे पहले जून में कपिल ने लंबे अरसे बाद ट्वीट करके लोगों को अपनी जानकारी दी थी कि वो पहले से ठीक हैं और जल्दी वापस करने वाले हैं लेकिन उन्होंने ये नहीं कहा था कि वो किस माध्यम से अपने फैंस के बीच में दिखाई देंगे। लोग सोच रहे थे कि कपिल टीवी पर अपने शो 'फेमिली टाइम विद कपिल' के जरिए वापसी करेंगे लेकिन फिर खबर आई कि कपिल सुपर स्टार सलमान खान संग फिल्म में दिखाई देने वाले हैं।

लोगों के चहेते कपिल शर्मा......की वापसी का इंतजार
ऐसी चर्चा है कि लोगों के चहेते कपिल शर्मा सुपर स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म 'शेरखान' में नजर आ सकते हैं, जो कि उनके भाई सोहेल खान बनाने वाले हैं। दरअसल, कुछ वक्त पहले एक शो के दौरान सोहेल खान ने कपिल शर्मा से वादा किया था कि वो अपनी अगली आने वाली फिल्म 'शेरखान' में उन्हें लेगें। हालांकि इन बातों पर कयासों का दौर जारी है लेकिन इस पर किसी की भी तरफ से औपचारिक पुष्टि नही की गई है।












Click it and Unblock the Notifications