दो महीने से गायब कपिल शर्मा की इस तरह होगी धमाकेदार वापसी?
मुंबई।
पूरे दो महीने बाद कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा ने चुप्पी तोड़ी थी और ट्वीट के जरिए अपने चाहने वालों को कहा था कि वो जल्दी वापस आने वाले हैं लेकिन उन्होंने ये नहीं कहा था कि वो किस माध्यम से अपने फैंस के बीच में दिखाई देंगे। लोग सोच रहे थे कि कपिल टीवी पर अपने शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' के जरिए वापसी करेंगे लेकिन अब खबर है कि कपिल सुपर स्टार सलमान खान संग फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
सलमान की फिल्म में कपिल शर्मा?
ऐसी चर्चा है कि लोगों के चहेते कपिल शर्मा सुपर स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म 'शेरखान' में नजर आ सकते हैं, जो कि उनके भाई सोहेल खान बनाने वाले हैं। दरअसल, कुछ वक्त पहले एक शो के दौरान सोहेल खान ने कपिल शर्मा से वादा किया था कि वो अपनी अगली आने वाली फिल्म 'शेरखान' में उन्हें लेगें।

कपिल शर्मा की ग्रैंड वापसी?
लेकिन काफी टाइम से शेर खान के बारे में कोई चर्चा नहीं थी। ऐसा माना जा रहा था कि इस फिल्म का आइडिया सोहेल खान ने ड्रॉप कर दिया है लेकिन हाल ही में सलमान ने संकेत दिए कि ये फिल्म की प्लानिंग चल रही है, जिसके बाद चर्चा गर्म हो गई कि कपिल शर्मा इसी फिल्म के जरिए फिर से अपने दर्शकों के बीच में दिखाई देंगे।

दो महीने से गायब थे कपिल शर्मा
फिलहाल इसमें कोई शक नहीं कि कपिल के फैंस उनकी धमाकेदार वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और जब कपिल ने खुद कहा कि वो जल्द कमबैक करने वाले हैं तो ये उत्सुकता और बढ़ गई। आपको बता दें कि 6 अप्रैल से गायब कपिल ने 8 जून की रात को ट्वीट करके अपने बारे में जानकारी दी थी। कपिल ने कहा था कि मैं ट्रैवलिंग कर रहा था और मैं वादा करता हूं कि मैं बहुत जल्द टीवी शो के जरिए वापसी करूंगा, बस आप अपना प्यार यूं ही बनाए रखिए।

विवादों में कपिल शर्मा
गौरतलब है सोनी पर 'फैमिली टाइम' जैसे फ्लॉप शो से टीवी पर वापसी करने वाली कपिल शर्मा पिछले दिन काफी कष्ट भरे रहे हैं, पहले उनका पुराना शो उनके साथियों से झगड़े की वजह से बंद हुआ और उसके बाद वो अपनी तथाकथित प्रेमिका और मैनेजर प्रीति सिमोस को लेकर विवादों में रहे, उसके बाद उनके एक गाली भरे ट्वीट ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया, जिसमें उन्होंने एक वेबसाइट के एडिटर को गंदी-गंदी गालियां दी थीं। उन्होंने एडिटर, प्रीति सिमोस और उसकी बहन के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी और उसके बाद वो 6 अप्रैल से लापता थे, वो किसी मीडिया वाले से बात नहीं कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications