चलना सीख रही है कपिल की लाडो 'अनायरा', कॉमेडी किंग ने खुद शेयर किया क्यूट Video
Kapil Sharma posts Cute video of daughter Anayra learning to walk: सोनी टीवी का मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' अगले महीने ऑफ एयर होने जा रहा है। दरअसल कपिल शर्मा दूसरी बार पापा बनने जा रहे हैं, उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ दूसरी बार गर्भवती हैं। कपिल कुछ वक्त अब अपनी पत्नी और परिवार को देना चाहते हैं इसलिए कपिल ने शार्ट ब्रेक लेने का फैसला किया है। फिलहाल कपिल शर्मा का इस वक्त पूरा ध्यान अपने परिवार पर है, वो अक्सर अपनी गुड़िया अनायरा का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

कपिल शर्मा ने शेयर किया लाडो का VIDEO
हाल ही में उन्होंने अपनी लाडो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो कि वायरल हो रहा है, इस क्यूट वीडियो में अनायरा चलना सीख रही है। बता दें कि अनायरा दिसंबर 2020 में ही एक साल की हुई हैं। ये वीडियो शेयर करते हुए कपिल ने कैप्शन में लिखा है- ये लो जी, अनायरा सीख रही है, चलना कैसे है?
देखें-कपिल शर्मा की बेटी का video

गिन्नी और कपिल ने दिसंबर 2018 में शादी की थी
गौरतलब है कि 12 दिसंबर 2020 को कपिल-गिन्नी ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की थी। गिन्नी और कपिल ने दिसंबर 2018 में शादी की थी, ये प्रेमविवाह था, जो कि बड़े संघर्षों के बाद शादी में तब्दील हुआ था। तब कपिल शर्मा ने खुलकर मीडिया के सामने कहा था कि वो गिन्नी से बेइंतहा प्यार करते हैं, उसी ने मुझे मेरे बुरे दिनों में संभाला था, कपिल ने कहा था कि वो बहुत ही आध्यात्मिक हैं, उसके पूजा-पाठ का ही असर है कि आज मैं ठीक हूं, मैं उसकी हर बात हमेशा मानूंगा क्योंकि मुझे पता है कि वो सही होती है, मेरे लिए वो दुआ मांगती हैं।

'नेटफ्लिक्स' पर आएंगे कपिल शर्मा
कपिल शर्मा का शो भले ही कुछ दिनों के लिए बंद होने जा रहा हो लेकिन वो बहुत जल्द नेटफ्लिक्स पर नजर आने वाले हैं। हाल ही में कपिल शर्मा ने अपने नेटफ्लिक्स पर आने की खबर बड़े ही रोचक अंदाज में दी थी।उन्होंने इस बारे में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो उठते-बैठते, खाते-पीते, सोते-जागते'ऑस्पिशियस' बोलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं लेकिन बोल नहीं पा रहे हैं , हालांकि इसके बाद वो शूट शुरू करते हैं लेकिन तमाम कोशिश के बाद भी'ऑस्पिशियस' बोल नहीं पाते हैं, जिस पर कैमरामैन मजाक उड़ाते हुए कहता है कि अरे आप हिंदीं में ही बोल दीजिए।

दिस वॉज द ऑस्पिशियस न्यूज
जिस पर कपिल अपने मजेदार अंदाज में बोलते हैं जब नेटफ्लिक्स खुद ही देसी हो गया तो हम क्या कर सकते हैं । दिस वॉज द ऑस्पिशियस न्यूज़ (यही था शुभ समाचार)। कपिल का वीडियो काफी मजेदार था, जिसे काफी लोगों ने पसंद किया था, लोगों ने उन्हें काफी शुभकामनाएं भी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications