दिसंबर में पापा बनेंगे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, प्रेग्नेंट बीवी के लिए खास इंतजाम

नई दिल्ली। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, दिसंबर में पापा बनने जा रहे हैं, ऐसी खबर है कि कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ दिसंबर में अपनी पहली संतान को जन्म देने वाली हैं, हालांकि वो इस वक्त सोशल मीडिया से दूर हैं लेकिन उनकी मां ने हाल ही में मुंबई मिरर से कपिल-गिन्नी के पहली औलाद के बारे में विस्तार से बातें की हैं।

कपिल ने किए प्रेग्नेंट बीवी के लिए खास इंतजाम

कपिल ने किए प्रेग्नेंट बीवी के लिए खास इंतजाम

गिन्नी की मम्मी ने कहा कि गिन्नी-कपिल समेत पूरा परिवार अपने नन्हें मेहमान के स्वागत की तैयारियों में काफी बिजी हैं, इसके लिए पूरा परिवार काफी एक्साइटेड है, ऐसे में पूरे परिवार में जश्न का माहौल है, कपिल ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी काफी सारे बदलाव किए हैं, कपिल ने शो की एडवांस शूटिंग शुरू कर दी है, जिससे वो गिन्नी संग ज्यादा से ज्यादा वक्त बीता सकें।

कपिल ने शराब से की तौबा

कपिल ने शराब से की तौबा

कपिल के बारे में उनके दोस्त ने पहले ही कहा था कि वो शादी के बाद काफी संतुलित हो गए हैं, उन्होंने शराब पीने पर रोक लगा ली है और वो बहुत ही कूल रहते हैं और बात-बात पर रिएक्ट नहीं करते हैं। आपको बता दें गिन्नी और कपिल ने दिसंबर 2018 में शादी की थी, ये प्रेमविवाह था, जो कि बड़े संघर्षों के बाद शादी में तब्दील हुआ था।

गिन्नी से बेइंतहा प्यार करते हैं कपिल

गिन्नी से बेइंतहा प्यार करते हैं कपिल

कपिल शर्मा ने खुलकर मीडिया के सामने कहा था कि वो गिन्नी से बेइंतहा प्यार करते हैं, उसी ने मुझे मेरे बुरे दिनों में संभाला था, कपिल ने कहा था कि वो बहुत ही आध्यात्मिक हैं, उसके पूजा-पाठ का ही असर है कि आज मैं ठीक हूं, मैं उसकी हर बात हमेशा मानूंगा क्योंकि मुझे पता है कि वो सही होती है, मेरे लिए वो दुआ मांगती हैं। मेरे भले के लिए वह हमेशा आस-पास रहती हैं।

कपिल बहुत केयरिंग है: गिन्नी

कपिल बहुत केयरिंग है: गिन्नी

जिस पर गिन्नी ने कहा कि मैंने जो कुछ भी किया है वो अपने लिए किया है, मैंने वो ही वापस करने की कोशिश की, जो मैंने कपिल से पाया था, गिन्नी ने कहा कि कपिल बहुत केयरिंग, इमोशनल और प्यारा है, उसने मुझे बहुत प्यार दिया है, मैंने बस वो ही देने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+